भोपाल
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वंतंत्रता सेनानी नेता जी सुभास चंद्र बोस के शोर्य और अद्भुत साहसी होने की वजह से उनकी जयंती को पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 23 जनवरी को पिपलानी स्थित ।मध्य प्रदेश इंटक अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी ने कहा की सुभासचंद्र बोस अदभुत लीडर थे।उनकी बुद्धिमानी का कोई शानी नहीं था ।उन्होंने देश की आजादी के लिए दूसरे देशो में जाकर सेना एकत्रित कर अंग्रेजो से संघर्ष किया।भारत देश के आमजन को एकत्रित कर अंग्रेजो को भारत छोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने देश में नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा और यह नारा देश के आमजन के दिलो दिमाग में छा गया।
