भोपाल
बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में एसएम रामनाथन कार्यपालक निदेशक ने एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (वित्त), डॉ. (श्रीमती) नूतन एस हेमरोम, अपर महाप्रबंधक, राजेन्द्र कुमार शर्मा,उप महाप्रबंधक, कैलाश चौकसे, उप प्रबंधक एवं एस अधिकारी, सात पर्यवेक्षक को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इधर गुरूवार को 12 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुये सेवानिवृत्ती के अवसर पर भेल असिस्टेंट इंजीनीयर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मालवीय के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारिओं ने सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को स्वस्थ सुखद दिर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।
