20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के विकास में सभी का योगदान है- टीएस मुरली

बीएचईएल के विकास में सभी का योगदान है- टीएस मुरली

Published on

-गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल में सद्भाव मिलन का आयोजन

हरिद्वार

75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में आज एक सद्भाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सद्भाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं ।

परस्पर संवाद के दौरान श्री मुरली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से, परस्पर सौहार्द की भावना को बल मिलता है । साथ ही उन्होंने बीएचईएल की विकास यात्रा में हमेशा अपना सहयोग देने वाले, विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं की सराहना की । इससे पूर्व गणतंत्र दिवस समारोह समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार तथा सचिव अजीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अतिरिक्त महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन, एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...