6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ, इतना घमंड क्यों...', कांग्रेस...

‘हिम्मत है तो बनारस में बीजेपी को हराओ, इतना घमंड क्यों…’, कांग्रेस पर ममता का तीखा प्रहार

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस पार्टी को इतना अहंकार किस बात का है.पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं. कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हारती जा रही है. अगर कांग्रे में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी. लेकिन मुझे बताया तक नहीं गया. हम INDIA गठबंधन में हैं. लेकिन उसके बावजूद मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई. मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला.ममता बनर्जी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं जीते. आप राजस्थान में भी चुनाव नहीं जीते. हिम्मत है इलाहाबाद में जाकर जीतकर दिखाओ, वाराणसी में जीतकर दिखाओ. हम भी देखें कि आपमें कितनी हिम्मत है.

‘फोटोशूट का चलन है अब’
बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में राहुल गांधी की बीड़ी कामगारों के साथ की मुलाकात पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है. जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं. बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में बीड़ी मजदूरों से मिले थे.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...