नई दिल्ली,
केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले पर खुशी जताते हुए एलके आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी ने कहा कि पूरा परिवार और मैं बहुत खुश हूं, मेरे दादा (पिता) को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है. आज मुझे अपनी मां की सबसे ज्यादा याद आ रही है, क्योंकि पिता के निजी और राजनीतिक जीवन में मां का बहुत बड़ा योगदान है. मैंने जब ये बात उन्हें बताई तो वह बहुत खुश थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया है. साथ ही पीएम के साथ-साथ उन्होंने देश की जनता को भी धन्यवाद कि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है.
लालकृष्ण आडवाणी के बेटे जयंत ने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस फैसले से बेहद खुश हैं. मेरे पिता को यह पुरस्कार देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. सार्वजनिक जीवन में मेरे पिता का योगदान बहुत बड़ा रहा है और यह अद्भुत है. उनके जीवन के इस पड़ाव पर उनके प्रयासों को इस शानदार तरीके से पहचाना जा रहा है.
