9.3 C
London
Monday, December 22, 2025
Homeराज्य'ED थाने की पुलिस जैसे काम कर रही', कांग्रेस से गठबंधन पर...

‘ED थाने की पुलिस जैसे काम कर रही’, कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

Published on

बाराबंकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर चुन चुनकर वार किए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। इसी घबराहट की वजह से ही भाजपा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देना पड़ रहा हो, वह देश खुशहाल कैसे होगा। अखिलेश यादव ने ईडी को थाने की पुलिस बता डाला।

कांग्रेस से गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?
कांग्रेस से बिना बातचीत के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची निकालने के आरोपों पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि सीटों के तालमेल को लेकर हमारी वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सींट बंटवारे और गठबंधन के लिये जीत ही केवल एक-मात्र आधार है। उसी आधार पर दोनों दल आपस में बातचीत कर रहे हैं। बहुत जल्द ही सपा और कांग्रेस में सहमति बन जाएगी। जिसके बाद इंडिया गठबंधन और पीडीए दोनों मिलकर एनडीए को हराएंगे। वहीं ईवीएम को लेकर अखिलेश यादव ने कही कि जब भाजपा हटेगी, तभी ईवीएम भी हट पाएगी। क्योंकि विकसित देशों में भी बैलेट पेपर से ही वोटिंग होती है, ऐसे में 80 हारते ही ईवीएम हट जाएगी।

90 फीसदी लोग भाजपा सरकार के खिलाफ- अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए गठबंधन 90 फीसदी लोगों का है। जिसमें अगड़े-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आधी आबादी शामिल हैं। यह 90 फीसदी लोग भाजपा सरकार के खिलाफ हैं। सभी लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और चौपट कानून व्यवस्था से नाराज हैं। भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाना हम सभी की प्राथमिकता है।

‘भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए’
ज्ञानवापी में व्यासजी के तहखाने में 31 साल बाद पूजा शुरू होने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ फैसले जिला प्रशासन अपने स्तर पर लेता है। 30 साल पहले की बात को इस तरह से उठाना और किसी सरकार पर पूजा बंद कराने जैसा आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। इसी घबराहट की वजह से ही भाजपा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है।

फ्री में राशन खाने वाला देश खुशहाल कैसे होगा- अखिलेश
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को अखिलेश यादव ने कंफ्यूजिंग बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान और नौजवान के हाथ में कुछ भी नहीं आया। 10 साल बाद आखिरी बजट से सभी को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस बार का बजट ने भी सभी को निराश किया। उन्होंने कहा कि जिस देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देना पड़ रहा हो, वह देश खुशहाल कैसे होगा। जब तक विदेश से ही सारा सामान मंगाते रहेंगे। हमारे यहां उद्योग और कारखाने नहीं लगेंगे। तब तक हमारे लोगों को बढ़ावा कैसे मिलेगा। इसलिये सरकार को इस तरफ कुछ कदम उठाने पड़ेंगे।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 11 दिन शेष, मिस किया तो एक साल करना होगा इंतजाररविवार को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग...

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला अपने अंतिम...

छोटे रूट और सीजन टिकट यात्रियों को राहत

नई दिल्ली।रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत...

अमेरिकी सरकार ने एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट से हटवा दींमेलानिया और ट्रम्प की तस्वीरें भी हटाई गईं

नई दिल्ली ।अमेरिका की संघीय अदालत ने जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें वेबसाइट...

मोहन भागवत संघ को भाजपा के चश्मे से देखना गलत

कोलकाता ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट कहा है कि संघ...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...