18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयहेमंत सोरेन केस : अक्सर सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले कपिल सिब्बल...

हेमंत सोरेन केस : अक्सर सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले कपिल सिब्बल को लगा झटका तो यूं बिफर पड़े

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने से पहले मामले के गुणदोषों को सुनना चाहिए था। सिब्बल ने इसके साथ ही अदालत से इसको लेकर मानदंड तय करने का आग्रह भी किया कि लोगों को उसका रुख कब करना चाहिए।

सिब्बल ने आरोप लगाया कि सोरेन को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला केंद्र ‘चाहता है कि कोई भी विपक्षी मुख्यमंत्री अपने पद पर बना ना रहे’ और हर जगह केवल ‘डबल इंजन सरकार’ हो। उच्चतम न्यायालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका देते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से उनकी गिरफ्तारी को लेकर हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया और उन्हें उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी से राहत के लिए उच्च न्यायालय जाने को कहा।सिब्बल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में फैसले के बारे में कहा, ‘हमें अदालत द्वारा यह बताया जाना चाहिए कि हमें किस मामले में यहां (शीर्ष अदालत) आना चाहिए और किस मामले में नहीं। हमें नहीं पता कि उच्चतम न्यायालय हमारी याचिका सुनेगा या नहीं, लेकिन हम इतिहास के बारे में जानते हैं।’

उन्होंने दलील दी कि अनुच्छेद 32 नागरिकों को मौलिक अधिकार भी देता है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा कई मामलों पर विचार किया गया है और अनुच्छेद के तहत राहत प्रदान की गई है।संविधान का अनुच्छेद 32 प्रत्येक नागरिक को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किये जाने की स्थिति में उच्चतम न्यायालय से संवैधानिक राहत लेने का अधिकार देता है। सिब्बल ने कहा कि शीर्ष अदालत को एक ऐसी प्रणाली या नीति बनानी चाहिए, जिसके तहत लोगों को पता हो कि उसके पास कब जाना है और कब नहीं।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत के इतिहास में शायद ही ऐसा कोई उदाहरण होगा जब एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया हो और इस पर भी अनुच्छेद 32 के तहत सुनवाई नहीं हुई। उच्चतम न्यायालय ने (कम से कम) हमारी बात सुनी होती और फिर सुनने के बाद, कहा होता, ‘हम हस्तक्षेप नहीं करना चाहते’, लेकिन हमें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया।’

सिब्बल ने दावा किया कि केंद्र सरकार राज्यों में कोई विपक्ष या उसका मुख्यमंत्री नहीं चाहती। उन्होंने आरोप लगाया, ‘वे (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल के खिलाफ भी ऐसा करेंगे। वे केवल ‘डबल इंजन’ वाली सरकार चाहते हैं, विपक्ष की कोई सरकार नहीं।’ सिब्बल ने दावा किया, ‘अब, होगा यह कि हिरासत में रहते हुए हेमंत सोरेन पर 10 और मामले थोपे जाएंगे। ये सभी मामले गढ़े हुए हैं, ताकि वह जेल से बाहर न आएं और उन्हें (भाजपा) 2024 (लोकसभा) में लाभ मिले।’

उन्होंने कहा कि यह एक आदिवासी के साथ किया जा रहा है जिसे ‘मनगढ़ंत आरोपों’ में गिरफ्तार किया गया है। सिब्बल ने सवाल किया, ‘यदि उच्चतम न्यायालय इस मामले को नहीं सुनेगा तो हम कहां जाएंगे?’ उन्होंने सवाल किया कि देश में क्या हो रहा है और किस तरह की राजनीति हो रही है।उन्होंने कहा, ‘आप (केंद्र) यह घोषणा क्यों नहीं करते कि हम सभी विपक्षी मुख्यमंत्रियों को हटा देंगे और अपनी सरकार बनाएंगे।’

शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में, सोरेन ने ईडी पर केंद्र द्वारा ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत उन्हें गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। उन्हें अपनी गिरफ्तारी की आशंका के कारण झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर उन्हें ‘सुनियोजित साजिश’ के तहत गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने याचिका में कहा था कि अब से कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिका में सोरेन ने उनकी गिरफ्तारी को अनुचित, मनमाना और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन घोषित करने का आग्रह किया था। सोरेन को 31 जनवरी को भूखंड के ‘अवैध’ कब्जे और ‘भूमि माफिया’ के साथ कथित संबंध से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...