13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयकुमार विश्वास ने फिर की PM Modi की तारीफ, BJP से राज्यसभा...

कुमार विश्वास ने फिर की PM Modi की तारीफ, BJP से राज्यसभा जाने के सवाल पर दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिनों से ऐसी खबरें आईं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जाने माने कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है. जब इस बारे में कुमार विश्वास से पूछा गया तो वे पीएम मोदी की शान में कसीदे पढ़ते नजर आए. बातचीत के दौरान कुमार विश्वास ने इनकार भी नहीं किया कि वे राज्यसभा जा रहे हैं या नहीं.

कुमार विश्वास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मोदी जी एक बहुत अच्छे वक्ता हैं. गुजरात से होने के बाद भी उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ काफी अच्छी है. वो जैसे अपना विषय रखते हैं, वो अद्भुत है. अगर कोई अच्छी हिंदी बोलता है तो मेरे कानों को सुख प्राप्त होता है.

जहां तक राम मंदिर का प्रश्न है, साढ़े पांच सौ वर्षों का एक स्वर्ण पल का कार्य पूरा हुआ है. हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम उस समय में पैदा हुए कि जब भगवान के घर के द्वार की दो ईंट सीधी रखने के योग्य हो सके. अद्भुत माहौल था. मेरे इस शरीर का भी सौभाग्य है. मैं स्वयं वहां उपस्थित था. अनुभव आजीवन रहेगा.

इस दौरान कुमार विश्वास से सवाल किया गया कि क्या कुमार विश्वास आने वाले दिनों में राज्यसभा जाएंगे. इसके जवाब में कुमार विश्वास ने सिर्फ इतना कहा कि आज मैं राम कथा के लिए आया हूं. आप सभी को आमंत्रित करता हूं. धन्यवाद.

राज्यसभा की सात सीटों के लिए यूपी बीजेपी ने तैयार किया है पैनल
दरअसल, राज्यसभा की 7 सीटों के लिए यूपी बीजेपी ने 35 नामों का पैनल तैयार किया है. इस पैनल ने तेज तर्रार नेता सुधांशु त्रिवेदी को दोबारा राज्यसभा भेजने के प्रस्ताव पर चर्चा की है. इसी के साथ कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास के नाम पर भी चर्चा की गई है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक हुई थी, इसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने वाले नामों पर चर्चा हुई. कुमार विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चल रही है.

यूपी से राज्यसभा की दस सीटें हो रही हैं खाली
बता दें कि उत्तर प्रदेश से 10 राज्य सभा की सीटें खाली हो रही है, जिसमें से सात सीटें बीजेपी के खाते में हैं, जबकि तीन सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी, माना जा रहा है कि 7 सीटें बीजेपी की और दो समाजवादी पार्टी को निश्चित मिलनी हैं. तीसरी सीट भी समाजवादी पार्टी ही जीत सकती है, लेकिन तीसरी सीट को लेकर बीजेपी चाहे तो लड़ाई लड़ सकती है यानी कि अपना आठवां उम्मीदवार उतार सकती है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...