18.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्य'चवन्नी थोड़ी हूं, जो पलट जाऊंगा...' पालाबदल की अटकलों के बीच जयंत...

‘चवन्नी थोड़ी हूं, जो पलट जाऊंगा…’ पालाबदल की अटकलों के बीच जयंत का पुराना वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. पहले बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. फिर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झारखंड में गठबंधन को झटका लगा और अब यूपी में भी सपा-आरएलडी गठबंधन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. कारण, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के NDA से गठबंधन की चर्चाओं का बाजार गर्म है. शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न देने के ऐलान के बाद इस पर मुहर लगती नजर आ रही है. जयंत चौधरी ने दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

इस बीच जब उनसे BJP के साथ हाथ मिलाने को लेकर सवाल पूछा गया तो जयंत ने गठबंधन पर मुहर लगाते हुए कहा,’अब में किस मुंह से इनकार करूं.’ हालांकि बीजेपी और आरएलडी के साथ आने का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. बताया जा रहा है कि एक से दो दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

25 महीने पुराना वीडियो वायरल
इस बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का करीब 25 महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि जयंत चौधरी का यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हुई एक सभा का वीडियो है, जिसमें जयंत बीजेपी के साथ जाने से इनकार करते हुए कह रहे हैं, ‘मैं कोई चवन्नी थोड़ी हूं, जो पलट जाऊंगा.’ जयंत के इस वीडियो को लेकर अब बीजेपी संग आरएलडी गठबंधन की चर्चाओं पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है.

2022 यूपी विधानसभा का है ये वीडियो
दरअसल, आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी का यह वीडियो यूपी के 2022 विधानसभा चुनाव का है. इस वीडियो को खुद आरएलडी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 27 जनवरी 2022 को पोस्ट किया था. इस सभा में जयंत चौधरी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने बीजेपी से गठबंधन के ऑफर पर कहा था, “मैं कोई चव्वनी थोड़ी हूं जो ऐसे करके पलट जाऊंगा.”

पश्चिमी यूपी में निर्णायक है जाट वोटबैंक
बता दें कि चौधरी चरण सिंह के बेटे ने दिवंगत अजीत चौधरी ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय लोकदल यानी आरएलडी का गठन किया था. अब अजीत सिंह के बेटे और चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. बीजेपी आरएलडी से गठबंधन कर जाट वोटों को साधना चाहती है. वहीं इससे इंडिया गठबंधन को भी झटका भी लगना तय है. कारण, पश्चिमी यूपी को जाटलैंड भी कहा जाता है. यहां की कुल 27 सीटें पर जाट वोट निर्णायक माना जाता है और अब चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने से बीजेपी ने जाटों को साधने का काम किया है. वहीं आरएलडी के भी साथ आने के बाद पश्चिमी यूपी में बीजेपी की पकड़ औऱ भी मजबूत होगी.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...