8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिसोनिया गांधी का राजस्थान से राज्यसभा जाना तय, कल राहुल के साथ...

सोनिया गांधी का राजस्थान से राज्यसभा जाना तय, कल राहुल के साथ करेंगी नामांकन

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी. उनका राजस्थान से राज्यसभा जाना तय है. सोनिया गांधी बुधवार 14 फरवरी को नामांकन करने जाएंगी. इस दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ जाएंगे. दरअसल, देश के 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए 29 जनवरी को घोषणा की गई थी. इन 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा. इनमें से राजस्थान की तीन सीटों पर सदस्यों का चुनाव होना है. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

बता दें कि राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे. हालांकि इस बार उन्होंने आगे सदस्य बनने से इनकार कर दिया है, जिससे अब मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद ये सीट खाली होने जा रही है. कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर चुनाव के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा करनी थी. इसके लिए सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया गया है.

जिन 56 सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें से 10 सीटें कांग्रेस के लिए सुरक्षित हैं. यानी इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार का चुना जाना पक्का है. इन्हीं में राजस्थान की एक सीट भी आती है. इसी सीट से सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा जाएंगी. सोनिया वर्तमान में रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं.

किस राज्यों में कांग्रेस को राज्यसभा की कितनी सीटें-
बिहार-1
महाराष्ट्र-1
मध्य प्रदेश-1
राजस्थान-1
हिमाचल प्रदेश-1
तेलंगाना-2
कर्नाटक-3

राजस्थान में तीन सीटें हो रही हैं खाली
राजस्थान की जिन तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं. कारण, कांग्रेस के डॉ मनमोहन सिंह और बीजेपी के भूपेंद्र सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा होने जा रहा है. वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने जीतने के बाद राज्यसभा की सदस्ता छोड़ दी थी. दिसंबर में ये सीट खाली हो गई थी. अब इनमें से एक पर कांग्रेस तो दो पर बीजेपी सदस्यों के निर्वाचित होना तय है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...