10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलईशान ने BCCI का आदेश फ‍िर किया अनसुना, नहीं खेला रणजी मैच,...

ईशान ने BCCI का आदेश फ‍िर किया अनसुना, नहीं खेला रणजी मैच, अधर में भव‍िष्य

Published on

जमशेदपुर,

टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सुर्खियों में हैं. घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने की वजह से उनका नाम छाया हुआ है.दरअसल, रणजी ट्रॉफी से उनकी अनुपस्थिति जारी रही, जब झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाला यह स्टार क्रिकेटर शुक्रवार को जमशेदपुर में शुरू हुए अंतिम दौर के मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बना. जाहिर है ईशान का यह कदम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को पसंद नहीं आएगा.

BCCI का न‍ियम नहीं मान रहे ईशान
भारतीय टीम की ओर से खेलने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले ख‍िलाड़‍ियों को अब रेड बॉल क्रिकेट खेलना होगा. इसे लेकर BCCI ने नए द‍िशा न‍िर्देश जारी क‍िए थे. BCCI ने कहा था कि अब इसके लिए कोई भी बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा . BCCI सचिव जय शाह ने 14 फरवरी को राजकोट टेस्ट मैच से पहले इस बात का ऐलान किया था.

जय शाह के इस संदेश से एक बात स्पष्ट थी क‍ि ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर जो सीधे आईपीएल खेलने के लिए उतर रहे हैं, उनको भी अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलना तय था. बीसीसीआई सच‍िव के कहने के बावजूद ईशान रणजी मैचों से दूर रहे. जय शाह ने इस दौरान यह भी कहा था कि अब इसे लेकर कोई बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आखिरकार BCCI को उठाना पड़ा ये कदम
25 साल के ईशान के फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेलने और सिर्फ आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करने के कारण बीसीसीआई को खिलाड़ियों के इस लुभावनी लीग की नीलामी में हिस्सा लेने का पात्र होने के लिए न्यूनतम रणजी ट्रॉफी मैचों में खेलना अनिवार्य करने के लिए मजबूर होना पड़ा.विभिन्न स्थानों पर शुरू हुए अंतिम दौर के मुकाबलों में दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर भी अपनी घरेलू टीमों का हिस्सा नहीं हैं. अय्यर को हालांकि कमर और ग्रोइन में समस्या है.

ईशान-चाहर-अय्यर नहीं खेल रहे रणजी मुकाबले
तीन खिलाड़ियों (ईशान, चाहर और अय्यर) को विशेष रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेलने के लिए कहा गया था. ईशान की गैर मौजूदगी में में कुमार कुशाग्र झारखंड के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

छह मैच में केवल एक जीत से 10 अंक जुटाने वाला झारखंड अंतिम दौर में घरेलू मैदान पर राजस्थान से मोर्चा ले रहा है. ईशान ने मानस‍िक थकान का हवाला देकर साउथ अफ्रीका दौरे के बीच से लौटने का फैसला किया, इसके बाद से वो लगातार घरेलू मैचों से बाहर रहे. उससे भारतीय क्रिकेट के आला अधिकारी खुश नहीं है.हद तो यह रही क‍ि वो मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ बड़ौदा में ट्रेनिंग कर रहे थे, जबकि उनकी राज्य की टीम रणजी ट्रॉफी में ग्रुप ए तालिका में निचले पायदान पर थी.

ईशान किशन का ऐसा रहा कर‍ियर
ईशान किशन कुछ समय पूर्व तक टीम इंडिया के ऑल फॉर्मेट प्लेयर थे, वो सभी फॉर्मेट (दो टेस्ट, 27 वनडे, 32 टी20ई) में इतने मैच खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम क्रमश: 78 रन, 933 रन, 796 रन बनाए हैं. वहीं टेस्ट में उनके नाम 5 कैच, वनडे में 15 श‍िकार और टी20 में 16 श‍िकार हैं. वो आख‍िरी बार वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड कप के दौरान दिल्ली में अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ खेलते हुए द‍िखे थे. वहीं उनका आख‍िरी टी20 ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ गुवाहाटी में था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...