15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाललुटेरी लड़कियों का गैंग... युवक के गले से सोने की चेन खींचकर...

लुटेरी लड़कियों का गैंग… युवक के गले से सोने की चेन खींचकर हुईं फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी लड़कियों का गैंग सामने आया है. आरोप है कि लड़कियों के इस गैंग ने एक युवक को निशाना बनाते हुए डेढ़ तोले की गोल्ड चेन लूट ली और फरार हो गईं. जिस जगह लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया गया, वहां लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई है. वहीं जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उनमें लड़कियां युवक से विवाद करती नजर आ रही हैं. फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है.

आरोप है कि जिस वक्त लड़कियां उत्तम यादव नाम के युवक के साथ घटना को अंजाम दे रहीं थीं, उस समय आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए थे. लड़कियों ने उत्तम के साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ और पीठ में काट लिया. पीड़ित ने एक लड़की का हाथ पकड़ा तो उसने हाथ में दांतों से काट लिया और फरार हो गईं.

पीड़ित युवक ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज चेक किए, इसी के साथ युवक उत्तम यादव के बयान दर्ज किए गए हैं.

पीड़ित युवक ने पुलिस को क्या बताया?
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उस पर अचानक हमला किया गया. दो लड़कियों के साथ एक लड़का भी मौजूद था. लड़कियों ने मारपीट की और दांतों से काट लिया और डेढ़ तोले की सोने की चेन भी लूट ली. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. लोगों का कहना है कि जिस तरह लड़कियों की गैंग ने घटना को अंजाम दिया, वो बेहद चौंकाने वाला है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...