15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालसांसद साध्वी प्रज्ञा को आकासा एयर की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की...

सांसद साध्वी प्रज्ञा को आकासा एयर की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की कोशिश, एक्शन की मांग

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा को आकासा एयर की फ्लाइट में नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

महिला सांसद ने सोशल मीडिया ऐप एक्स पर पोस्ट कर कहा,’उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ने वाली आकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया. अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे.’ हालांकि, साध्वी प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि फ्लाइट में किस तरह उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया. उनकी पोस्ट पर कई लोग पूरी घटना शेयर करने की मांग भी कर रहे हैं.

एयरलाइन ने दिया जांच का आश्वासन
साध्वी प्रज्ञा के दावे पर आकासा एयर ने अपना स्टेटमेंट जारी किया है. आकासा एयरलाइन ने अपने स्टेटमेंट में कहा,’हमें माननीय संसद सदस्य प्रज्ञा ठाकुर के 15 फरवरी 2024 को QP1120 फ्लाइट की डी-बोर्डिंग में हुए अनुभव पर खेद है.उन्हें हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. हम घटना की विस्तार से जांच करेंगे और इस घटना से सीखने की कोशिश करेंगे और अपनी सेवाओं में सुधार करेंगे.’

2019 में भी सामने आया था एक विवाद
इससे पहले साल 2019 में भी सांसद साध्वी प्रज्ञा का फ्लाइट की यात्रा के दौरान एक विवाद सामने आ चुका है. दरअसल, तब दिल्ली से भोपाल की एक फ्लाइट में सवार प्रज्ञा ठाकुर को सीट के चक्कर में यात्रियों के गुस्से का सामना करना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में एक यात्री ने बीजेपी सांसद से कहा था कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं.

धरने पर बैठ गई थीं साध्वी प्रज्ञा
दरअसल, 23 दिसंबर 2019 को साध्वी प्रज्ञा दिल्ली से भोपाल जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार हुई थीं. इस दौरान सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की क्रू मेंबर से बहस हो गई थी, सीट की मांग को लेकर वह विमान में ही धरने पर बैठ गईं थीं. इस बीच यात्रियों ने विमान में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और उनके व्यवहार की निंदा की थी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...