15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'...तो ऐसे लड़का-लड़की की शादी मत करो, चाहे कितने ही पैसे वाले...

‘…तो ऐसे लड़का-लड़की की शादी मत करो, चाहे कितने ही पैसे वाले हो’, ऐसा क्यों बोले MP के राज्यपाल?

Published on

खरगोन ,

खरगोन जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड पर सिकलसेल एनीमिया जांच, टीबी जांच और रक्त दान शिविर आयोजित किया गया. हजारों लोगों को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि सिकलसेल एक अनुवांशिक बीमारी है और आदिवासी समाज में बहुतायात में पायी जाती है. इस बीमारी से बचने के लिए समय पर इसकी पहचान जरूरी होती है.

उन्होंने कहा कि युवा शादी करने के पहले देख लें कि दोनों सिकलसेल से पीड़ित तो नहीं है. यदि लड़का और लड़की दोनों को सिकलसेल की बीमारी है तो उन्हें आपस में शादी नहीं करना चाहिए. ऐसे जोड़े के विवाह करने से पैदा होने वाले बच्चें भी सिकलसेल से ग्रसित होते हैं.

सरकार ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल निर्मूलन का लक्ष्य रखा है. उन्होंने सिकलसेल के मरीजों से कहा कि ज्यादा तैलीय पदार्थ न खाएं और बाहर का भोजन न खाएं, बल्कि घर पर ही मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करें. भारत सरकार ने मिलेट (मोटा अनाज) के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है. कार्यक्रम में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा राज्यपाल को पारंपरिक जैकेट पहनाकर वीरता का प्रतिक धनुष बाण स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया.

कार्यक्रम में मौजूद अरविंदो हॉस्पीटल इंदौर के चैयरमेन डॉ. विनोद भंडारी ने बताया शिविर में उनके संस्था के चिकित्सकों द्वारा सिकलसेल, थायराईड, एनीमिया के साथ ही कैंसर जांच की भी व्यवस्था की गई है. उनकी संस्था ने बच्चों में सिकलसेल एनीमिया की पहचान के लिए कोमल स्पर्श नाम से एक अभियान भी प्रारंभ किया गया है. उनके संस्थान की ओर से घर-घर जाकर कैंसर जांच का अभियान भी चलाया जा रहा है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...