13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराज्यअफ्रीका की कंपनी में 6 महीने से बंधक है आगरा का तुषांत,...

अफ्रीका की कंपनी में 6 महीने से बंधक है आगरा का तुषांत, घरवालों को भेजा मारपीट का वीडियो

Published on

आगरा

ताजनगरी के शाहगंज इलाके का रहने वाला एक युवक पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनी में बंधक है। पिता और भाई युवक की वापसी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पिता मुकेश कुमार ने बताया कि बेटे ने फोन पर अपने बंधक बने होने की जानकारी दी थी। बेटे की वापसी की लिए उन्होंने पीएम और सीएम को भी पत्र लिखा है।

शाहगंज अलबतिया रोड के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे तुषांत बंसल को विदेश में नौकरी का कॉल आया था। वर्ष 2021 में उसका फोन पर इंटरव्यू हुआ था। इसके बाद उसने अपना पासपोर्ट बनवा लिया। अक्टूबर 2021 में वह पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनी चला गया। दो साल सब कुछ ठीक चला। करीब 6 महीने पहले उनके बेटे का कॉल आया था कि उसे यहां बंधक बना लिया गया है। कंपनी वाले बंधक बनाकर जबरन काम करवा रहे हैं। इसके बाद से उनका तुषांत से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

अनजान नंबर से आया था कॉल
मुकेश ने बताया कि कंपनी ने जॉइनिंग से पहले उसको टिकट और एक महीने का वीजा भेजा था। दो साल तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। फोन पर बातें होती रहीं। 25 जून 2023 से बात होनी बंद हो गईं। एक दिन किसी अनजान नंबर से कॉल आया कि तुषांत ने रोते हुए बताया कि उसे बंधक बना लिया है। उस पर कंपनी की धनराशि गबन करने का आरोप लगा है। उसके मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

भाई को भेजा वीडियो
तुषांत ने 3 महीने पहले अपने भाई गौरांश के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। इसमें उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। मुकेश अग्रवाल ने अपने बेटे की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक पत्र भेजा है। इधर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित दूतावास से संपर्क कर तुषांत की जानकारी की जाएगी। हरसंभव मदद की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...