12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालकमलनाथ की घोषणा- छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ, पार्टी के नाम...

कमलनाथ की घोषणा- छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे नकुलनाथ, पार्टी के नाम पर बढ़ा दिया सियासी सस्पेंस

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश के सियासत में एक बड़ा फेरबदल हो सकता है। सियासी गलियारों में इस समय सबसे बड़ी हलचल कमलनाथ के बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर चल रही है। साथ में नकुलनाथ का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि कमलनाथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। अगर हम नकुलनाथ की बात करें तो उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए हैं।

इस समय उनके सोशल मीडिया साइट एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर से कांग्रेसी होने का तमगा हटने की चर्चा खूब जोरों पर है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नकुलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओं को इस बात का यकीन नहीं है कि कमलनाथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। उधर कमलनाथ के करीबी मानें जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया से कांग्रेसी होने का तमगा हटा लिया है।

सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश के चर्चित पिता पुत्र की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी हैं। इनकी कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे वैसे सत्य परेशान होगा। सूत्रों का कहना है इस बार के बड़े उलट फेर में बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की कोई भूमिका नहीं रही। पूरी बातचीत सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही छिंदवाड़ा के सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने मंच से कहा था कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस बात का कोई जिक्र नहीं किया था। अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा की नकुलनाथ कांग्रेस का ‘हाथ’ पकड़कर चलेंगे या कमल का दामन थाम कर इस बार वे भी डबल इंजर सरकार का साथ देंगे।सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन तमाम अटकलों के बावजूद नकुल नाथ ही छिंदवाड़ा से लोकसभा लड़ेंगे, यही अंतिम सत्य हैं!

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...