12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: ऑनलाइन गेमिंग की लत… लाखों रुपये कर्ज लेकर हारा, फिर इंजीनियरिंग...

MP: ऑनलाइन गेमिंग की लत… लाखों रुपये कर्ज लेकर हारा, फिर इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या

Published on

विदिशा,

मध्य प्रदेश के विदिशा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र ने ऑनलाइन गेम खेलने की लत और लाखों रुपये हारने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह जुएं में लाखों रुपये हार चुका था. यह पैसा उसने कर्ज लिया था.

इसकी जानकारी मिलने के बाद छात्र मनीष के पिता सुनील नायक ने करीब 6 लाख रुपए का कर्ज चुकाया था. उन्हें उम्मीद थी कि उनका 20 साल का बेटा अब दोबारा इस जाल में नहीं फंसेगा. मगर, मनीष को तो ऑनलाइन गेमिंग की लत लग चुकी थी. वह अपने हारे हुए पैसों को रिकवर करने और जल्द अमीर बनने के चक्कर में एक बार फिर से इसमें पैसे लगाने लगा.

इस बार माता-पिता के बैंक खातों से पैसे निकालकर किए खर्च
इस बार युवक ने अपने माता-पिता के बैंक खाते से पैसे निकालकर ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च किए थे. मगर, वह कभी जीत नहीं सका और इसकी वजह से उसका मानसिक तनाव बढ़ गया. लिहाजा, उसने आखिर में यह बड़ा कदम उठाते हुए घर में ही फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना पुलिस को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया.

घर वालों ने पहले भी समझाया था, लेकिन मनीष नहीं माना
पुलिस के अनुसार, मनीष पहले भी ऑनलाइन गेम में पैसे गंवा चुका था, जिसके बाद घर वालों ने उसे गेमिंग से दूर रहने की समझाइश दी थी. मगर, छात्र नहीं माना और फिर से गेम खेलने लगा. इसके चलते वह पैसे हारने लगा. विदिशा के सिविल लाइन थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मनीष जिस कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था, उसी कॉलेज में उसके पिता सुनील काम करते थे. इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...