12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमुझे उन्होंने बताया है कि वह राहुल गांधी के... कमलनाथ के करीबी...

मुझे उन्होंने बताया है कि वह राहुल गांधी के… कमलनाथ के करीबी ने किया यह दावा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे। साथ ही कहा कि कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद वर्मा ने यह टिप्पणी की। वर्मा के मुताबिक, उनकी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ विस्तृत चर्चा हुई और कमलनाथ ने उन्हें बताया कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में सफलता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही भोपाल में एक बैठक करेंगे। यह यात्रा मार्च महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश में दाखिल होगी।

मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने (कमलनाथ) मुझसे कहा कि मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी प्रभारियों को बुलाऊंगा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करूंगा। मैंने उनके बारे में मीडिया की अटकलों के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि मैं क्यों एक काल्पनिक प्रश्न का उत्तर दूं। वर्मा के मुताबिक कमलनाथ ने उनसे कहा, मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसे काल्पनिक सवालों का जवाब देने की जरूरत है। मैंने किसी भी मीडियाकर्मी को यह नहीं बताया कि मैं (कांग्रेस) छोड़ रहा हूं या भाजपा के साथ समझौता कर रहा हूं…मुझे काल्पनिक प्रश्न का उत्तर क्यों देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता और वह कहीं नहीं जा रहे। वर्मा ने कहा यह सोचना ही व्यर्थ है कि जिस व्यक्ति ने इंदिरा जी, राजीव जी और संजय जी के साथ काम किया है, जिन्हें इंदिरा (गांधी) का तीसरा बेटा कहा जाता है, वह पार्टी छोड़ देंगे। जिस व्यक्ति ने कांग्रेस में 40 साल बिताए हैं, वह कहीं भी कैसे जा सकते हैं। नकुल नाथ से जुड़े सवाल पर वर्मा ने कहा नकुल नाथ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। नकुल नाथ वर्तमान में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। गत शनिवार को मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा था कि वे अति उत्साहित न हों और अगर कुछ होता है वह खुद जानकारी देंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...