12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'मेरे पोस्टर में तुम्हारा क्या काम है', कमलनाथ की फोटो कांग्रेस के...

‘मेरे पोस्टर में तुम्हारा क्या काम है’, कमलनाथ की फोटो कांग्रेस के बैनर से गायब होने पर दिग्विजय सिंह ने ये क्या कह दिया?

Published on

गुना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जानें की अटकलें चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस के कई कार्यक्रमों के बैनर पोस्टर से कमलनाथ की तस्वीर गायब है। गुना में दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे, जिसके लिए मंच पर बैनर लगा था। उस बैनर में जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज नेताओं की तस्वीरें तो थीं लेकिन कमलनाथ की फोटो गायब थी। जब दिग्विजय सिंह से कमलनाथ की फोटो गायब होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद अपनी तस्वीर हटाने को बोलेंगे।

दूसरी तरफ बीजेपी के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दो फोटो जारी करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। एक तस्वीर गुना की है, तो दूसरी तस्वीर भोपाल की है। भोपाल वाले पोस्टर में कांग्रेस धरना दे रही थी। इन दोनों पोस्टरों से कमलनाथ की फोटो गायब थी। बीजेपी प्रवक्ता ने लिखा है कि कांग्रेस में तो होड़ लगी है एक दूसरे को भूलने की, अपमानित करने की, पीछे धकलने की और नीचा दिखाने की।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकती है, जिसको लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। मंगलवार को हुए कांग्रेस की बैठक में कमलनाथ नहीं पहुंचे। उन्होंने बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात रखी। बता दें कि कमलनाथ और नकुलनाथ को लेकर अटकलें चल रही थीं कि ये दोनों बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, लेकिन इन अटकलों पर अब विराम लग चुका है। इसी बीच कांग्रेस के बैनर पोस्टर से कमलनाथ की फोटो गायब होना क्या इशारा करता है? क्या कांग्रेस में आपसी मतभेद चल रहा है?

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...