12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल2 मार्च को मध्य प्रदेश पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बाबा महाकाल...

2 मार्च को मध्य प्रदेश पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

Published on

भोपाल,

एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं. कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अब मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता कमलनाथ के भी कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हैं. इस सबके बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को एक अहम बैठक की. इसमें आगामी लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की प्रदेश में होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बाबा महाकाल की शरण में जाएगी. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे. बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता बैठक में शामिल हुए हैं. जो नेता (कमलनाथ) और विधायक भोपाल नहीं आ पाए वह वर्चुअली जुड़े.

उन्होंने बताया कि आगामी 2 मार्च से राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू होगी. किसानों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे. किसानों को एमसपी मिले, उनके साथ न्याय हो यही हमारा उद्देश्य है. राहुल गांधी प्रदेश में यात्रा के दौरान आएंगे तो बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे.

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी आगामी 4 मार्च को गुना पहुंचेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह है. न्याय यात्रा में बहुत बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे. न्याय यात्रा के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं. गुना में राहुल गांधी का रोड शो भी आयोजित किया जाएगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...