12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे...', अपनी ही महिला समर्थक...

‘पागल हो गई है ये, बाहर करो इसे…’, अपनी ही महिला समर्थक पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अपनी ही महिला समर्थक के लिए ऐसे शब्द कह दिए कि हर कोई सन्न रह गया. गुना से चलकर ग्वालियर में मिलने पहुंची महिला नेत्री को दिग्विजय सिंह ने बुरी तरह डांट-फटकार कर भगा दिया.

दरअसल, यह घटनाक्रम बुधवार की सुबह उस वक्त हुआ जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एक निजी होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे. दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे हुए थे. इस दौरान दिग्विजय सिंह जब एक तरफ खड़े होकर कांग्रेस के भिंड जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा से बात कर रहे थे, उसी वक्त गुना की ही रहने वाली डॉक्टर लीना शर्मा अपने नेता दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए आगे बढ़ गईं.

यह देखकर दिग्विजय सिंह के गार्ड ने लीना शर्मा को रोक दिया और उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया. लीना शर्मा को नजदीक आते देख दिग्विजय सिंह भी भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि यह औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो. इतना सुनते ही दिग्विजय सिंह के गार्डों ने डॉक्टर लीना शर्मा को वहां से बाहर कर दिया. यह नजारा वहां मौजूद मीडिया के कैमरा में भी कैद हो गया. इस घटनाक्रम के बाद जब मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर लीना शर्मा से बातचीत की.

PM मोदी के खिलाफ चाहती हैं टिकट
डॉक्टर लीना शर्मा ने खुद को गुना का निवासी बताते हुए मीडिया को बताया कि वह दिग्विजय सिंह से मिलने आई थीं, क्योंकि वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी यानी बनारस से लोकसभा का टिकट लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती हैं.

राजा साहब के लिए मैं छोटे बच्चों जैसी: लीना शर्मा
खुद को राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाली महिला नेत्री ने बताया कि वे दिग्विजय सिंह के लिए छोटे बच्चों जैसी हैं, लेकिन उनके गार्ड परेशान करते रहते हैं. लीना शर्मा का कहना है कि राजा साहब दिग्विजय सिंह मेरे आदर्श हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा है, लेकिन कुछ लोग जलने वाले होते हैं, जो थोड़ी-सी अपनी भड़ास निकाल लेते हैं. हालांकि, इस घटनाक्रम पर दिग्विजय सिंह ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...