12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'कोई आज आया है तो कोई कल आएगा', कमलनाथ के गढ़ में...

‘कोई आज आया है तो कोई कल आएगा’, कमलनाथ के गढ़ में क्या इशारा कर गए सीएम मोहन यादव?

Published on

छिंदवाड़ा

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश के सीएम ड़ॉ मोहन यादव का दूसरा दौरा था। यहां सीएम ने लगभग 3 किमी लंबा रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। ड़ॉ मोहन यादव का छिंदवाड़ा दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकले चल रही हैं। ऐसे में मोहन यादव ने भी कमलनाथ के गढ़ में एक बड़ा संकेत दे दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कहीं कमलनाथ और नकुलनाथ के एपिसोड का क्लाईमेंक्स अभी बाकि तो नहीं है।

दरअसल, मोहन यादव ने अपने 25 मिनट के भाषण में एक बार भी कमलनाथ का नाम नहीं लिया। ना ही नकुलनाथ को लेकर कोई बयानबाजी की। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल जरूर उठाए। ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि कोई सीएम कमलनाथ के गढ़ में आकर उनके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि आने वाले समय में भाजपा का परिवार और बड़ा होगा।

आखिर क्या संकेत दे गए मोहन यादव
ड़ॉ मोहन यादव ने अपने भाषण में कमलनाथ का नाम ना लेकर एक बड़ा हिंट दे गए। कमलनाथ का नाम ना लेना राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ड़ॉ मोहन यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में हमारे बीच के कई लोग डामाडोल हो रहे है, जो आज नहीं तो कल जरूर हमारे परिवार में सम्मिलित होंगे। कोई आज आया है तो कोई कल आएगा। सवाल यह उठ रहा है कि मोहन यादव का इशारा किसकी तरफ था? फिलहाल कमलनाथ के गढ़ में इतनी बड़ी बात कहते हुए मोहन यादव ने ये संकेत जरूर दे दिया है कि जो आज नहीं हो पाया है शायद वह कल जरूर हो जाएगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...