12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालपन्ना में हीरों की नीलामी शुरू, आकर्षण का केंद्र बना 14 कैरेट...

पन्ना में हीरों की नीलामी शुरू, आकर्षण का केंद्र बना 14 कैरेट 21 सेंट का डायमंड

Published on

पन्ना,

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त 156 नग हीरों की नीलामी कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुरू हुई है. 23 फरवरी तक चलने वाली इस नीलामी की प्रक्रिया के दौरान 286.41 कैरेट के छोटे बड़े उज्ज्वल, मटमैले आदि किस्म के हीरे रखे गए हैं. जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये है.

नीलामी के पहले दिन हीरा व्यपारियों के लिए हीरों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इसके बाद पहले दिन की नीलामी शुरू हुई में 30 ट्रे के माध्यम से 76 नग हीरे पहले दिन नीलामी में रखे गए. नीलामी में सूरत, गुजरात, मुंबई राजस्थान आदि स्थानों से हीरा व्यापारी शामिल हुए.

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि इस बार की नीलामी में कई ऐसे नायाब हीरे रखे गए हैं, जिनकी बोली एक करोड़ या फिर उससे अधिक तक जा सकती है.हीरा आधिकारी ने बताया कि 14.21 कैरेट 11.88 कैरेट 9.99 कैरेट 8.01 कैरेट और 7.90 कैरेट के बड़े हीरे आकर्षण का केंद्र हैं. काफी समय बाद हुई हीरों की नीलामी की वजह से अच्छे राजस्व के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...