10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: खेतों में CCTV, चौकीदार भी रखा... बंदूक लेकर किसान कर रहे...

MP: खेतों में CCTV, चौकीदार भी रखा… बंदूक लेकर किसान कर रहे लहसुन की रखवाली

Published on

उज्जैन,

लहसुन के बढ़ते दाम किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं. इसी बीच खेतों से लहसुन की चोरी का मामला भी सामने आया है. उज्जैन (Ujjain) के कलालिया गांव में लहसुन चोरी हो गया. इसके बाद मंगरोला गांव के किसान लहसुन होने के डर से बंदूक लेकर खेतों की रखवाली करने लगे. किसानों ने खेतों में CCTV भी लगाया है, जिससे 24 घंटे फसलों पर निगरानी रखी जा सके.

दरअसल, बीते दिनों उज्जैन के खाचरोद तहसील क्षेत्र के गांव कलालिया में किसान संजय शाह के खेत से लहसुन चोरी हो गया था. संजय शाह जब सुबह खेत पर पहुंचे तो उन्हें इस मामले की जानकारी हुई. इसके अलावा और भी खेतों से लहसुन चोरी के मामले सामने आने लगे.

चोरी हो जाने के डर की वजह से उज्जैन के गांव मंगरोला में किसान जीवन सिंह और भरत सिंह ने खेतों में CCTV लगवा लिए. रखवाली के लिए कुत्ते छोड़ दिए, चौकीदार तैनात कर दिया. इसके अलावा खुद बंदूक लेकर खेतों में लहसुन की रखवाली करते दिख रहे हैं.

लहसुन को लेकर क्या बोले किसान?
किसान जीवन सिंह का कहना है कि बीज के दाम ज्यादा होने और मौसम के कारण उत्पादन कम हो रहा है, उसी वजह से लहसुन की आवक कम हुई और दाम बढ़ने लगे हैं. गीला लहसुन 15 हजार रुपये क्विंटल और सूखा लहसुन 40 हजार रुपये क्विंटल तक बिक रहा है.

उज्जैन में 1000 हेक्टेयर में लहसुन की पैदावार होती है, जिसमें मुख्य रूप से बड़नगर, नागदा, खाचरौद, घट्टिया तहसील शामिल हैं. पिछले साल 12 से 14 हजार रुपये तक भाव मिले थे, अब इस बार 4 गुना अधिक भाव मिल रहे हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...