10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: 'बीजेपी को कमलनाथ की जरूरत नहीं, उनके लिए दरवाजे बंद हैं',...

MP: ‘बीजेपी को कमलनाथ की जरूरत नहीं, उनके लिए दरवाजे बंद हैं’, बोले कैलाश विजयवर्गीय

Published on

जबलपुर,

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उनकी जरूरत नहीं है और कमल नाथ के लिए दरवाजे बंद हैं. पिछले कई दिनों से कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं. इस सस्पेंस के बीच बीजेपी के मंत्री ने कमल नाथ को लेकर लगभग साफ कर दिया है कि वो फिलहाल बीजेपी में नही शामिल हो रहे हैं.कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि मैंने बोला था कि हमारी पार्टी में कमल नाथ की कोई जरूरत नहीं है और इसीलिए उनके लिए दरवाजे बंद हैं.

कमल नाथ बेटे के साथ पहुंचे थे दिल्ली
पिछले हफ्ते कमल नाथ और उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के नई दिल्ली पहुंचने के बाद से ही अटकलें तेज हैं. हालांकि, कमल नाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरों को खारिज किया था. बता दें कि कमल नाथ के अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस के बीच, उनके गढ़ छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई स्थानीय नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए.

भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के संबंध में दिग्विजय सिंह की टिप्पणियों के बारे में एक सवाल पर जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो और उनके जैसे अन्य लोग निराश थे. वे जानते हैं कि उनका भविष्य अंधेरे में है क्योंकि उनकी पार्टी के नेता निरर्थक हो गए हैं, इसलिए हताशा में वे कुछ भी कहते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...