10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाललोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया और केपी यादव के बीच 'ठनी', पासपोर्ट...

लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया और केपी यादव के बीच ‘ठनी’, पासपोर्ट केंद्र को लेकर रार

Published on

गुना ,

गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र लोकार्पण को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है. बीते दिन बीजेपी सांसद डॉक्टर केपी यादव ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पासपोर्ट केंद्र का लोकार्पण कर दिया था. सांसद ने केंद्र की व्यवस्थाओं को देखकर अचानक नारियल फोड़ दिया और मंत्रोच्चार के बीच पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ कर दिया. वहीं, लोकार्पण के बाद एक बार दोबारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद केपी यादव आमने सामने आ गए हैं. गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र को स्थापित करने में किसकी भूमिका अहम रही इसका श्रेय लेने की होड़ मची हुई है. दोनों नेताओं द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे गए पत्र वायरल हो रहे हैं.

गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने के लिए सांसद केपी यादव ने सबसे पहला पत्र 17/07/2019 में विदेश मंत्री एस.जयशंकर को लिखा था. दूसरा पत्र 08/08/2019 में विदेश राज्यमंत्री वी.मुरलीधर को लिखा था. उसके बाद 11/11/2019 में तीसरा पत्र विदेश मंत्री एस.जयशंकर को लिखा गया. चौथा पत्र 19/11/2019 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखा गया. पांचवां पत्र महानिदेशक डाक भवन नई दिल्ली को लिखा गया. छठवां पत्र 01/12/2021 व सातवां पत्र 09/12/2022 में विदेश मंत्री को लिखा गया था. सांसद ने पार्लियामेंट में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए प्रश्न किया था.सांसद केपी यादव के पत्राचार के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट केंद्र खोलने की सहमति देते हुए 24/01/2020 व 29/01/20 में पत्र लिखकर सहमति प्रदान की थी.

सिंधिया का पत्र भी वायरल
दूसरी ओर, एक पत्र केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी वायरल हो रहा है जिसमें विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने 04 मार्च 2023 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 27 फरवरी 2023 को पहला पत्र विदेश मंत्री को लिखा था.

पत्र वायरल होने के बाद दोनों नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मची हुई है. ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते थे कि पासपोर्ट केंद्र का लोकार्पण उनके द्वारा किया जाए, लेकिन सांसद केपी यादव ने नारियल फोड़कर अचानक पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ कर दिया.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक नूराकुश्ती शुरू हो गई है. हालांकि, पासपोर्ट केंद्र खोले जाने से गुना जिले की जनता को जरूर लाभ मिलेगा. लेकिन श्रेय लेने के लिए दोनों नेताओं के बीच होड़ मची हुई है. पासपोर्ट केंद्र के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...