10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'राहुल गांधी की यात्रा को बनाएंगे ऐतिहासिक', MP में नेताओं से बोले...

‘राहुल गांधी की यात्रा को बनाएंगे ऐतिहासिक’, MP में नेताओं से बोले कमलनाथ- चुनाव के लिए कमर कस लें

Published on

भोपाल,

बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज करने के बाद कमलनाथ कांग्रेस में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी की यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले वह तमाम तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पार्टी नेताओं को तैयारी करने का निर्देश दिया.

कमलनाथ ने ऑनलाइन मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस बार के चुनाव में बाजी पलटने के लिए तैयार हैं. कमलनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी. मीटिंग में उन्होंने कहा, “राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है.” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता में यात्रा को लेकर जानकारी दें और बड़ी संख्या में नागरिकों को यात्रा में शामिल करें.

कमलनाथ के बीजेपी में जाने की लगी अटकलें
कमलनाथ को लेकर बीते दिनों रिपोर्ट्स सामने आई कि वह अपने बेटे के साथ बीजेपी जॉइन करने जा रहे हैं. इसको लेकर दो-तीन दिनों तक राजनीतिक महकमे में तनाव भी बना रहा. हालांकि, बाद में कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और कहीं भी नहीं जा रहे हैं. विवाद के बाद अपने एक एक्स पोस्ट में कमलनाथ ने राहुल गांधी को अपना नेता बताया था. साथ ही ऐलान किया था कि वह राहुल के साथ पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे.

‘देश-प्रदेश में बेरोजगारी, राहुल लड़ रहे इसी की लड़ाई’
कमलनाथ ने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा था, “मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं. अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं.” बीते दिन उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा, “देश और प्रदेश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है – बेरोजगारी. इसी आवाज को राहुल गांधी न्याय यात्रा में उठा रहे हैं.”

2 मार्च को MP पहुंचेगी कांग्रेस की यात्रा
राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ फिलहाल उत्तर प्रदेश में हैं. आज वह आगरा में थे, जहां अखिलेश यादव में यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान दोनों नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा. राहुल गांधी पार्टी की यात्रा के साथ 2 मार्च को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे. यहां कमलनाथ उनका स्वागत करेंगे और 6 मार्च तक वह यात्रा का हिस्सा होंगे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...