10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: खजुराहो में अमित शाह ने BJP वर्कर्स को दिया 'जीत का...

MP: खजुराहो में अमित शाह ने BJP वर्कर्स को दिया ‘जीत का मंत्र’, राहुल पर तंज के साथ गिनाए सरकार के काम

Published on

छतरपुर,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. ग्वालियर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह खजुराहो पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया. अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में ‘जीत का मंत्र’ देते हुए आम चुनाव में पार्टी के 400 सीटें जीतने के नारे को दोहराया. उन्होंने कहा कि मैं मतदाताओं से अपील करने आया हूं. 2019 के आम चुनाव में मध्य प्रदेश में एक सीट छोड़ दी गई थी. 2024 के चुनाव में सभी 29 सीटें देकर मोदी जी की झोली भरें और देशभर में 400 सीटों का आंकड़ा पार करें.

‘राहुल बाबा हमारा मजाक उड़ाते थे…’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दस साल के अंदर हमने अपना हर वादा पूरा किया है. हमने कहा था कि हम अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे, राहुल बाबा 2019 में मेरा मजाक उड़ाते थे, मुझे ताने लगाते थे कि मंदिर वहीं बनाएं, तिथि नहीं बताएंगे. अमित शाह ने राहुल गांधी को पुकारते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 एक ऐसा दिन बन गया है, जब राम लला पांच सौ सालों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. कांग्रेस पार्टी ने सालों तक अयोध्या के मंदिर के मसले को अटका कर रखा और भटका रखा. मोदी जी ने भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके करोड़ो रामभक्तों की इक्षा को पूरा करने का काम किया.

मोदी सरकार में लिए गए बड़े फैसलों को गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, करती है…हमने कहा था धारा 370 हम हटाकर रहेंगे, इस देश के अंदर दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं रह सकते. मोदी जी के नेतृत्व में वो ऐतिहासिक दिन भी आया कि 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को खत्म किया गया. आज कश्मीर भारत माता का मुकुट बनकर हमाने सामने है.

उन्होंने आगे कहा कि हमने सेना के रिटायर्ड के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन का वादा किया था, मोदी ने वो भी पूरा किया. हमने वादा किया था कि तीन तलाक खत्म करेंगे और मोदी जी ने मुस्लिम माताओं- बहनों के कल्याण के लिए त्रिपल तलाक की प्रथा को समाप्त कर दिया. हमने वादा किया था कि विधानसभा और लोकसभा में तैंतीस फीसदी आरक्षण माताओं-बहनों को देंगे, बीजेपी ने वो वादा भी पूरा कर दिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि हमने कहा था कि हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे, हमने अस्सी करोड़ से ज्यादा गरीबों को प्रति व्यक्ति पांच किलो फ्री अनाज देने का काम किया. बारह करोड़ से ज्यादा शौचालय दिया, चार करोड़ लोगों को घर दिया, दस करोड़ माताओं को गैस सिलेंडर दिया, चौदह करोड़ परिवारों को नल से जल दिया और ग्यारह करोड़ किसानों को हमने छः हजार रूपया प्रित वर्ष देने का काम किया.

‘अगले पांच साल…’
अमित शाह ने कहा कि साठ करोड़ लोगों को पांच लाख तक सारा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी ने मुफ्त कर दिया, आज कोई भी गरीब बीमार पड़े तो उसको चिंता की जरूरत नहीं है. बीजेपी जो कहती है, वो करती है. मोदी जी ने वादा किया है कि हमारा भारत आत्म निर्भर होगा, हमारा भारत पूर्ण विकसित देश होगा, हमारा भारत महान भारत बनेगा, अगले पांच साल महान भारत की नींव डालने के पांच साल हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...