13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमंच पर फिर साथ आए 'यूपी के लड़के', आगरा पहुंची न्याय यात्रा...

मंच पर फिर साथ आए ‘यूपी के लड़के’, आगरा पहुंची न्याय यात्रा में अखिलेश-राहुल ने बीजेपी पर कसा तंज

Published on

आगरा,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी के आगरा पहुंच गई. ताजनगरी में पहुंची ‘न्याय यात्रा’ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए. इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है. हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे. देश में अन्याय बढ़ रहा है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आप गरीब हैं, तो आपको इस देश में 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा. नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है.

न्याय यात्रा में आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा एक ही संदेश है, बीजेपी हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ. उन्होंने कहा कि हम जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हैं. लेकिन बीजेपी के लोग भारत माता की जय बोलने से थकते नहीं है. उन्होंने कहा कि सोचो जिस देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, युवाओं का भविष्य न हो, उनके पास रोजगार न हो. युवा डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है. ऐसे हाल में यूपी सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए, लेकिन रोजगार नहीं मिला. सरकार की ऐसी कोई भर्ती नहीं, जिसमें पेपर लीक न होता है. ये पेपर लीक सरकार जानबूझकर कराती है. अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई एनडीए को हराएगी.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है. मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है. जितनी मोहब्बत भर सकते हैं, भरकर ले जाइए और पूरी यात्रा में बांटते चले जाइए. अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है. संविधान बचाने की चुनौती है. भीमराव आंबेडकर ने जो सपना देखा था, गरीब- पिछड़ों को सम्मान मिलना चाहिए. पहले जो सम्मान मिल भी रहा था, उसे बीजेपी ने लूटने का काम किया है.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली. हम समंदर के तट से चले और हिमालय तक हमारी यात्रा पहुंची. तब ये मैसेज सामने आया कि हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है. हमारी पहली लड़ाई नफरत को खत्म करने की है. नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...