10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : मेडिकल कॉलेज में चल रही थी शराब पार्टी, विरोध...

मध्य प्रदेश : मेडिकल कॉलेज में चल रही थी शराब पार्टी, विरोध करने पर पुलिस ने जूनियर डॉक्टर को ही पीटा

Published on

ग्वालियर,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पुराने जयारोग्य अस्पताल (JAH) में रविवार की रात जमकर हंगामा हुआ. जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देर रात सड़क पर धरना देने बैठ गए. दरअसल, जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि परिसर स्थित मिल्क पार्लर में कुछ बाहरी लोग शराब पार्टी कर रहे थे. साथ ही JAH की मेडिकल की छात्राओं से छेड़खानी भी की थी. इसी का विरोध करने पर मारपीट होने लगी. बाद में पुलिस ने आकर एक जूनियर डॉक्टर को ही थप्पड़ जड़ दिया.

मेडिकल की छात्राओं से हुई थी छेड़खानी :
बताया जाता है कि कम्पू थाना क्षेत्र के जयारोग्य हॉस्पिटल परिसर के मिल्क पार्लर पर आधा दर्जन लोग शराब पार्टी कर रहे थे. जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि शराब पी रहे लोगों ने मेडिकल की छात्राओं से कुछ अभद्रता की. इसी बात पर जूनियर डॉक्टर वहां पहुंचे और शराब पी रहे लोगों से कहासुनी हो गई.इसके बाद मिल्क पार्लर में तोड़फोड़ भी हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जूनियर डॉक्टरों ने शराब पी रहे लोगों को खदेड़ कर कम्पू थाने के पास पकड़ लिया. इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच गई.

पुलिस जवान ने जूनियर डॉक्टर को जड़ दिया थप्पड़ :
पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव का प्रयास किया. इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर को थप्पड़ लग गई. जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस के जवान ने बीच-बचाव के दौरान थप्पड़ चलाई है. इसके बाद सभी जूनियर डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट देर रात बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए. मेडिकल स्टूडेंट की मांग थी कि थप्पड़ मारने वाले सिपाही को बुलाया जाए और वह माफी मांगे. साथ ही मिल्क पार्लर में शराब पार्टी और छात्राओं से छेड़खानी करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर उन पर कार्रवाई की जाए. मौके पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ आर के एस धाकड़ भी पहुंचे हुए थे.

कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे जूनियर डॉक्टर :
हॉस्पिटल अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और छात्रों को समझाया. उन्होंने कहा कि मिल्क पार्लर में बाहरी लोगों का जमावड़ा था. वहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई. इसमें हमारे छात्र भी थी. इसी बीच पुलिस आई और बीच बचाव में एक जूनियर डॉक्टर को शायद थप्पड़ भी लगा दिया. एसपी से बात हुई है, थप्पड़ मारने वाले सिपाही पर कार्रवाई करने के लिए हमने कहा है. साथ ही मिल्क पार्लर पर जो बाहरी लोग जुटे थे, उन पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...