15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलस्लेजिंग से बेईमानी तक हर दांव फेल, भारत ने इंग्लैंड को हराकर...

स्लेजिंग से बेईमानी तक हर दांव फेल, भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में ली अजेय बढ़त

Published on

रांची:

महेंद्र सिंह धोनी के घर में जो आज तक नहीं हुआ था रोहित सेना ने वो कर दिखाया है। जी हां, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है। भारत को चौथी पारी में 192 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रोहित सेना ने 61 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाते हुए मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली। 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे अधिक कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल 124 गेंदों में 2 छक्के के दम पर 52 और ध्रुव जुरेल 77 गेंदों में 2 चौके के दम पर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड ने चले हार दांव, फिर भी भारत ने मैदान मार लिया
मैच में जहां चौथे दिन अपनी हार देखकर जेम्स एंडरसन रोहित शर्मा से भिड़ते नजर आए तो दूसरी ओर कई बार ऐसा हुआ कि बिना बात के इंग्लिश खिलाड़ी अपील करते दिखे। बेन फोक्स का वो टप्पा कैच भी इस मैच में छाया रहा, जो उन्होंने यशस्वी जायसवाल का लपका था। हालांकि, आखिरी सच यही है कि भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह के बिना भी मैदान मार लिया। यह बताता है कि टीम इंडिया का भविष्य युवाओं के सुरक्षित हाथों में है। सीरीज का आखिरी मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 7 मार्च से शुरू होगा।

भारत ने की दमदार शुरुआत, फिर 16 रन के भीतर गिरे 3 विकेट
अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन से आगे खेलते हुए भारत ने सकारात्मक शुरुआत की। रोहित ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर लॉन्ग ऑन में छक्का जड़ा। दूसरे छोर पर बशीर ने गेंद संभाली। रोहित और जायसवाल ने सहज होकर स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को रन बनाए। रोहित ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नौ हजार रन भी पूरे कर लिये। दोनों को आसानी से खेलते देख बेन स्टोक्स ने जो रूट को गेंद सौंपी जिन्होंने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए जायसवाल को आउट किया। एंडरसन ने बैकवर्ड प्वाइंट पर डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपका।

रोहित की गलती पड़ी भारी, मैच में आ गया था ट्विस्ट
स्टोक्स ने इसके बाद बशीर और हार्टली से गेंदबाजी कराई। गिल स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पा रहे थे और रोहित भी दबाव में आ गए जिसे रन गति पर अंकुश लगा। हार्टली ने भारतीय कप्तान का कीमती विकेट लिया जो विकेट के पीछे बेन फोक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद 16 रन के भीतर भारत के 3 विकेट गिर गए। रोहित ने 81 गेंद में 55 रन बनाए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 84 रन की बड़ी साझेदारी की। जायसवाल ने 44 गेंद में 37 रन जोड़े। ऑफ स्पिनर जो रूट ने जायसवाल को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

सरफराज खान रहे फेल तो गिल और ध्रुव के आगे सबकी चमक फीकी
उसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली ने रोहित का विकेट लिया। स्पिनर शोएब बशीर ने रजत पाटीदार (0) को पवेलियन भेजा। लंच के बाद रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए तो सरफराज खान अगली ही गेंद पर बल्ले का ऐज दे बैठे और खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और सिंगल-डबल्स से पारी रोटेट करते हुए भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। आखिरी में शुभमन गिल ने 2 छक्के उड़ाए तो ध्रुव कहां कम थे। उन्होंने भी चौका जड़ा।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...