15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलहनुमा विहारी की बगावत के बाद सामने आया ये क्रिकेटर, बोला- मैं...

हनुमा विहारी की बगावत के बाद सामने आया ये क्रिकेटर, बोला- मैं हूं वो ख‍िलाड़ी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हनुमा विहारी ने हाल ही में एक पोस्ट से तहलका मचा दिया. वो इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं. हनुमा ने अपनी घरेलू टीम आंध्र प्रदेश एसोसिएशन के खिलाफ बगावत करते हुए एक बड़ा बयान दिया था.हनुमा ने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा था कि एक खिलाड़ी को डांट लगाने की वजह से वो राजनीतिक का शिकार हुए हैं. हालांकि हनुमा ने किसी प्लेयर का नाम नहीं लिया था. मगर अब आंध्र की टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज ने सामने आकर जवाब दिया है.

‘मैं वही आदमी हूं जिसे आप खोज रहे हैं’
पृध्वी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा, ‘सभी को नमस्कार… मैं वही आदमी हूं जिसे आप लोग कमेंट बॉक्स में खोज रहे हैं. आप लोगों ने जो भी सुना वह बिल्कुल झूठ है. खेल से बड़ा कोई नहीं है और मेरा स्वाभिमान किसी भी चीज से कहीं ज्यादा बड़ा है.’विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे लिखा, ‘व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा किसी भी तरह से अस्वीकार्य हैं. टीम में हर कोई जानता है कि उस दिन क्या हुआ था. इस सहानुभूति के खेल को आप जैसे चाहें खेलें.’ बता दें कि केएन पृध्वी के पिता फिलहाल जनसेना पार्टी से जुड़े हैं.

हनुमा ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की
हाल ही में हनुमा ने भी इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘इस पोस्ट के जरिए मैं कुछ फैक्ट सामने रखना चाहता हूं. बंगाल के खिलाफ पहले मैच में मैं कप्तान था. उस मैच के दौरान मैं 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाया और उसने अपने पिता (जो एक राजनेता है) से शिकायत की. बदले में उसके पिता ने संघ से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा.’

30 साल के हनुमा ने कहा, ‘मैंने खिलाड़ी को व्यक्तिगत रूप से कभी कुछ नहीं कहा लेकिन संघ ने सोचा कि वह खिलाड़ी उस व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण है जिसने पिछले साल अपना शरीर दांव पर लगा दिया और बाएं हाथ से बल्लेबाजी की. पिछले सात साल में पांच बार आंध्र को नॉकआउट में जगह दिलाई और भारत के लिए 16 टेस्ट खेले.’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...