10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभोपाल में मौसम ने ली करवट, सिंधिया के प्लेन को नहीं मिली...

भोपाल में मौसम ने ली करवट, सिंधिया के प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है. इस दौरान आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया. साथ ही तेज बारिश भी देखने को मिली. भोपाल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई. उधर, खराब मौसम के चलते नहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पेशल प्लेन भोपाल में लैंड नहीं कर सका.

दरअसल, आज बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के लिए सिंधिया को भोपाल आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से प्लेन भोपाल के ऊपर चक्कर लगाता रहा. बाद में ATC से लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिलने की वजह से सिंधिया का प्लेन दिल्ली की ओर मुड़ गया. वहीं भोपाल आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी इंदौर की ओर डाइवर्ट कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मंगलवार को यहां तेज हवाओं के बाद बारिश हुई. साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली. हवाएं इतनी तेज थीं कि कई पेड़ तक टूट गए. साथ ही सड़क पर ट्रैफिक बूथ गिर गए और कई रेहड़ी तक भी पलट गई. सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इनमें हवाओं की रफ्तार का अंदाजा हुए नुकसान से लगाया जा सकता है

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...