खरगोन
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के जलूद के पास इंदौर को पानी सप्लाई करने वाली राइजिंग लाइन में गिलहरी की वजह से बिजली में फाल्ट हो गया, जिसके चलते पानी की सप्लाई वाली पाइनप में लीक हो गया। लीक होने से पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि 50 फिट तक पानी का फव्वारा दिखाई दिया। किसानों के खेतों में पानी जाने से अधिकारियों को उनके विरोध का सामना करना पड़ा। घटना के चलते कल इंदौर शहर में कई जगहों पर पानी का सप्लाई बंद रहा।
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (आईएमसी) के कार्यपालन यंत्री डीएस पटेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11.10 बजे विद्युत लाइन में गिलहरी के चलते फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से फर्स्ट सेकंड और थर्ड पंप बंद हो गए। पानी का जबरदस्त बैक प्रेशर आने के चलते राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज आ गया और 50 फीट ऊंचा फव्वारा उठने लगा।
नर्मदा-इंदौर पाइपलाइन फूटने से आफत में पड़े खरगोन के किसान, देखें वीडियो @NavbharatTimes #Khargone #MPNews pic.twitter.com/X1dssRKszb
— NBTMadhyapradesh (@NBTMP) February 27, 2024
उन्होंने बताया कि पानी कुछ किसानों के खेत में चल गया और उनकी चने व केले की फसल प्रभावित हुईं। उनके विरोध के चलते सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसडीएम मंडलेश्वर अनिल जैन तहसीलदार तथा कृषि व उद्यान की विभाग के अधिकारियों ने फसल के नुकसान का पंचनामा बनाया और किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए आश्वस्त किया।
उन्होंने बताया कि करीब 15 फीट नीचे लीकेज है और वहां बड़ी मात्रा में कीचड़ इकट्ठा हो गया है। उन्होंने बताया की मशीनें आ चुकी हैं और आज शाम से सुधार कार्य आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि कल सुबह तक मरम्मत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 355 एम एल डी की माइल्ड स्टील वाली राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जबकि 130 एम एल डी चालू है, जिससे जलूद स्थित इंटेक वेल से बाचू पॉइंट तक पानी जा रहा है। उन्होंने बताया कि लीकेज के चलते इंदौर के थर्ड फेस के हिस्सों में पानी सप्लाई प्रभावित होगी।
