10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालआंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि से गेहूं-चना और मक्का की फसल बर्बाद, तेज...

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि से गेहूं-चना और मक्का की फसल बर्बाद, तेज हवा में कई घरों की छत उड़ी

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. तेज हवा से कई घरों की छत उड़ गई. झमाझम बारिश होने से गेहूं, चना, मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ है. खबर लिखे जाने तक कई गांवों में झमाझम बारिश हो रही है. बर्बाद हो चुकी फसल को लेकर किसान भारी चिंतित हैं और मुआवजा मांग रहे हैं.

खरगोन जिले के झिरन्या, भीकनगांव और भगवानपुरा क्षेत्र के कई गांवों में हवा-आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज आंधी के साथ बारिश होने से भीकनगांव जनपद के सतवाड़ा और आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि, तेज हवा से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं.

गेंहू, चना और मक्का की फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान मक्का को हुआ है. किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है. दूर-दूर तक सिर्फ बर्बादी का आलम देखकर अन्नदाता बुरी तरह आहत हुआ है. ऐसे हालत में किसानों ने मप्र के नए सीएम डॉक्टर मोहन यादव से उचित मुआवजे की मांग की है.

मध्य प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में चर्चा की. CM ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए. सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...