15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालशराबी के साथ लिपटकर हाथ ठेले पर सो रहा था बेफिक्र हेड...

शराबी के साथ लिपटकर हाथ ठेले पर सो रहा था बेफिक्र हेड कॉन्स्टेबल, अफसरों तक पहुंच गया वीडियो

Published on

दमोह ,

दमोह जिला मुख्यालय पर जबलपुर नाका के पास खाली पड़े एक टपरे में एक प्रधान आरक्षक किसी शराबी के साथ हाथ ठेले पर शराब के नशे में सोता हुआ दिखाई दिया. उसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब हरकत में आए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिसकर्मी कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह वीडियो कब का है और किसने से बनाकर वायरल किया है? इस बात का आज पता नहीं चल पाया है.

दरअसल, शराबी पुलिसवाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इसमें एक प्रधान आरक्षक एक शराबी के साथ जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे में हाथ ठेले पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है. किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिसकर्मी कौन है? इस बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है.

वरिष्ठ अधिकारियों तक जब इस वीडियो की जानकारी पहुंची. इस मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है? इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने यह दृश्य किस परिस्थिति में निर्मित किया है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...