31 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़कोकता में नव निर्मित अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के नाम...

कोकता में नव निर्मित अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर के नाम होगा – शुक्ल

Published on

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कोकता गोविन्दपुरा में 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि चिकित्सालय के विधिवत संचालन के लिए 1 माह के अंदर चिकित्सकीय और सहायक मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय के विधिवत संचालन से आस पास के क्षेत्र के नागरिकों को हमीदिया और जेपी चिकित्सालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप चिकित्सालय का नाम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी के नाम पर होगा।

उन्होंने चिकित्सालय में सीटी स्कैन, यूएसजी और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के लिए निर्देश दिये। उन्होंने स्टाफ़ क्वार्टर के संबंध में भी व्यवस्था की बात कही। पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामों को स्वास्थ्य सेवाएँ अब सहजता से उपलब्ध होंगी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का आभार व्यक्त किया। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिय मौजूद थे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...