15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालसीएम का कान भर दिया, लड़की को चाय का ऑफर... विवादों में...

सीएम का कान भर दिया, लड़की को चाय का ऑफर… विवादों में रहे IAS लोकेश जांगिड़ के मोहन सरकार में आए ‘अच्छे दिन’

Published on

श्योपुर

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी लोकश जांगिड़ को मोहन यादव की सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। 2014 बैच के लोकेश जांगिड़ को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसे लेकर बुधवार की रात 11 बजे सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी हो गया है। श्योपुर में पीएम मोदी का ड्रीम चीता प्रोजेक्ट भी है। शिवराज सरकार में तबादलों का दौर झेल चुके लोकेश जांगिड़ कई वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। अब मोहन यादव की सरकार में उनके अच्छे दिन आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि लोकेश जांगिड़ किन-किन वजहों से चर्चा में रहे हैं।

आईएएस अधिकारी लोकेश जांगिड़ मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अभी वह पर्यावरण विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात थे। जून 2021 में पूरे देश में तब उनकी चर्चा शुरू हो गई थी, जब आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में अपने सीनियर्स पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद आईएएस एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष ने उन्हें पोस्ट डिलीट करने को कहा था। आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ ने पोस्ट डिलीट करने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप से रिमूव कर दिया था।

सीएम के कानों में भरा ‘जहर’
दरअसल, लोकेश जांगिड़ ने जब अपने सीनियर के खिलाफ आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में पोस्ट लिखा था, तब वह बड़वानी में अतिरिक्त कलेक्टर थे। वहां से उनका तबादला भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केंद्र में हुआ था। यह उनका नौवां तबादला था। इसके बाद उन्होंने लिखा था कि ‘कलेक्टर पैसा नहीं खा पा रहे थे, इसलिए शिवराज सिंह चौहान के कान भर दिए। दोनों ही किरार समाज से हैं और कलेक्टर की पत्नी किरार महासभा की सचिव है। वहीं, सीएम की पत्नी उसकी अध्यक्ष हैं।’

आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ ने यही पोस्ट आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में डाल दिया था। यही से विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद इन्हें आईएएस एसोसिएशन के रिमूव कर दिया था। बाद में इन्हें धमकी भी मिली थी कि भाभी जी के बारे में ऐसा क्यों लिखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।

लड़की को चाय का ऑफर
यही नहीं, अगस्त 2021 में एक बार फिर से लोकेश जांगिड़ चर्चा में आ गए। उन्होंने दिल्ली में रहने के दौरान एक लड़की को मैसेज किया था कि मैं एमपी में सिविल सेवा का अधिकारी हूं। मैं दिल्ली में हूं। आपके साथ चाय पीना चाहता हूं। आपके समय और इच्छा हो तो आएं। अगर कुछ जानकारी चाहिए तो गूगल पर लोकेश जांगिड़ आईएएस सर्च कर सकती हैं।

वहीं, लोकेश जांगिड़ के मैसेज का लड़की ने स्क्रीनशॉट ले लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया कि ये सब क्या है। इसके बाद लोकेश ट्रोल होने लगे थे। हालांकि विवाद जब तूल पकड़ा तो आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ ने कहा था कि इसमें कुछ गलत नहीं है। मैं शिक्षा विभाग में कार्यरत हूं और लड़की भी शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही। इसकी वजह से मिलना चाहा हूं। चाय पर बुलाना गलत नहीं है।

शराब के नाम पर हुई थी ठगी
इसके साथ ही आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ के साथ जुलाई 2021 में ऑनलाइन शराब के नाम पर ठगी हुई थी। 8550 रुपए की शराब के लिए उनके खाते से 34000 हजार रुपए निकाल लिए थे। साथ ही उन्हें शराब भी नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी।

श्योपुर में एसडीएम भी रह चुके हैं लोकेश जांगिड़
वहीं, आईएएस अफसर लोकेश जांगिड़ 2016 में श्योपुर जिले के विजयपुर में एसडीएम भी रह चुके हैं। एमपी में उनकी पहली पोस्टिंग यही हुई थी। करीब आठ साल बाद वह श्योपुर जिले में कलेक्टर बनकर जा रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...