15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: CEO ने किसान को बाथरूम में बंद कर बेल्ट से पीटा,...

MP: CEO ने किसान को बाथरूम में बंद कर बेल्ट से पीटा, CM हेल्पलाइन की शिकायत को लेकर दी सजा

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में CM Helpline में शिकायत करना किसान को महंगा पड़ गया. किसान की फरियाद करना जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेयी को रास नहीं आई. CEO ने किसान की कॉलर पकड़कर मारपीट कर दी. किसान को कॉलर से पकड़कर घसीटते हुए सीईओ साहब बाथरूम के अंदर ले गए और बेल्ट से मारपीट कर दी. किसान को बाथरूम में बंधक बनाकर रखा गया. जनपद पंचायत सीईओ गगन बाजपेयी का साथ कर्मचारियों ने भी दिया. किसान के साथ मारपीट की गई जिसके चलते भगवत मीना को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं. किसान का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया. सीईओ की दबंगई की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं.

किसान भगवत मीना ने बताया, 28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वह जनपद पंचायत चाचौड़ा कार्यालय गया था. कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के बारे में जानकारी लेने गया था. ग्राम मोहनपुर निवासी भगवत मीना ने बताया कि 3.50 लाख रुपये की लागत से कपिलधारा योजना के अंतर्गत कुआं निर्माण किया जाना था जिसकी राशि उसे स्वीकृत की गई थी. लेकिन कुएं का निर्माण केवल कागजों में हो गया जबकि जमीन पर कुआं बना ही नहीं. कपिलधारा योजना में फर्जीवाड़ा करते हुए सरपंच और सचिव ने कुएं की राशि बैंक से निकाल ली. फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की तो सीईओ साहब भड़क गए.वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन बैकफुट पर है. हालांकि, जिला पंचायत सीईओ प्रथम कौशिक जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

चाचौड़ा जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ गगन बाजपेयी पहले भी शिवपुरी जिले में पदस्थापना के दौरान विवादित में रहे हैं. सीईओ गगन बाजपेयी ने शिवपुरी जिले के पोहरी में रहते हुए संबल योजना में बड़ा घोटाला किया था. उनके अलावा अन्य सीईओ सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. यह घोटाला मध्यप्रदेश भवन एवं सनिर्माण कर्मकार मंडल भोपाल के द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में किया गया था. जिंदा लोगों को मृत बताकर सरकारी राशि को हड़प लिया गया था. सीईओ साहब पर एफआईआर के बाद उनका ट्रांसफर गुना जिले में कर दिया गया था.

CEO के साथ किसान पर भी केस दर्ज
चाचौड़ा जनपद पंचायत कार्यालय में किसान के साथ मारपीट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने X पर लिखा. जिसके बाद जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. हालांकि, किसान के खिलाफ भी क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया है. किसान पर धारा 353,185,323,294 के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं, आरोपी सीईओ गगन बाजपेयी के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करते हुए धारा 323, 294, 342, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.

मारपीट करना आम बात हो गई: दिग्विजय
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने ‘X’ पर लिखा, ”गुना- चाचौड़ा क्षेत्र मोहनपुर के भगवत मीना द्वारा CM हेल्पलाइन ना काटे जाने की कारण जनपद पंचायत चांचौड़ा सीईओ गगन बाजपेई पर पीड़ित भगवत का आरोप हैं कि उसको बाथरूम में ले जाकर पहले बेल्ट लात-घूसों से पिटाई की, फिर सरेआम कॉलर पकड़ कर बाहर लाए. प्रदेश सरकार को सीएम हेल्पलाइन बंद कर देना चाहिए, क्योंकि भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा लगातार पीड़ितों के साथ मारपीट करना आम बात हो गई है. मुझे यह जानकारी दी गई है. यदि यह सही है तो ऐसे बेलगाम अधिकारी CEO जनपद पंचायत के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होना चाहिए.”

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...