15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: कांग्रेस छोड़ने को लेकर आया नकुल नाथ का बयान, साफ किया...

MP: कांग्रेस छोड़ने को लेकर आया नकुल नाथ का बयान, साफ किया अपना इरादा

Published on

छिंदवाड़ा,

पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ और उनके बेटे नकुल नाथ को लेकर अटकलें आ रही थीं कि वो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इस तरह की तमाम बातों को अफवाह करार देते हुए नकुल नाथ ने अपना स्टैंड साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में अपनी हार के डर से बीजेपी के लोग हमारे कांग्रेस छोड़ने की झूठी अफवाह फैला रहे हैं. मैं आज इस मंच से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ना ही आदरणीय कमलनाथ जी बीजेपी में जा रहे हैं और न ही नकुल नाथ बीजेपी में जा रहा है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी इस बार के लोकसभा चुनाव में यहां जीत हासिल करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. एजेंसी के मुताबिक बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी से 50 हजार कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाने का लक्ष्य रखा है. बीजेपी ने कहा कि बुधवार को छिंदवाड़ा में 50 कांग्रेस कार्यकर्ता उसके पाले में आ गए.

सिर्फ एक बार इस सीट पर हारी है कांग्रेस
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कमलनाथ ने नौ बार कब्जा किया और यह अब भी परिवार के पास है. उनके बेटे नकुल नाथ मौजूदा वक्त में यहां से सांसद हैं. हाल ही में अटकलें लगाई जा रही थीं कि कमल नाथ अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि कमलनाथ ने इस संभावना को खारिज कर दिया.

छिंदवाड़ा हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है. 1952 से लेकर अब तक पार्टी सिर्फ एक बार 1997 के उपचुनाव में यह लोकसभा सीट हारी है. 2019 के आम चुनावों के दौरान बीजेपी ने सूबे में 29 में से 28 सीटें हासिल की, लेकिन छिंदवाड़ा जीतने में कामयाब नहीं हो सकी.पिछले रविवार को ग्वालियर और खजुराहो में बोलते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें.

‘आपकी पसंद का मामला है…’
बीजेपी के गेम प्लान को भांपते हुए कमल नाथ ने बुधवार को अपने बेटे नकुल के लिए समर्थन जुटाने के लिए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की. पूरी उम्मीद है कि नकुल नाथ छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. अपने पांच दिन के दौरे के तहत समर्थन जुटाने के लिए कमल नाथ छिंदवाड़ा के सभी 11 राजस्व ब्लॉकों का दौरा करने वाले हैं.पूर्म सीएम कमल नाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप कमल नाथ को विदाई देना चाहते हैं, तो यह आपकी पसंद है. मैं जाने के लिए तैयार हूं. मैं खुद को थोपना नहीं चाहता, यह आपकी पसंद का मामला है.

‘हमने हार का अंतर कम किया है…’
बीजेपी के एक नेता ने कहा कि 2019 के चुनाव में हम छिंदवाड़ा सीट सिर्फ 34,953 वोटों से हार गए. 2014 में हम यहां 1,16,537 वोटों से हारे थे. आंकड़े बताते हैं कि हमने हार का अंतर काफी कम कर दिया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...