15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: खेत में काम करने वाले मजदूर ने किसान को मारी गोली,...

MP: खेत में काम करने वाले मजदूर ने किसान को मारी गोली, पत्नी से करता था छेड़छाड़

Published on

हरदा ,

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उनके पास से एक देशी कट्टा, एक भरा व खाली कारतूस के साथ बाइक मिली है. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक सोहन जाट के खेत में वह मजदूरी करते है. वहीं पर आरोपी नरेंद्र परिवार सहित रहता है. जहां खेत मालिक सोहन का लगातार आना जाना लगा था. हत्या का मुख्य आरोपी नरेंद्र पिता देवी सिंह गोंड उम्र 33 साल निवासी ग्राम बैड़ी तहसील खातेगांव का रहने वाला है.

घटना के एक दिन पहले आरोपी नरेंद्र की पत्नी ने उसे बताया कि सोहन जाट उसके साथ हर दिन छेड़छाड़ करता है. पत्नी की बाते सुनकर उसके पति नरेंद्र, भतीजा तरुण पिता ईश्वर गोंड ने सोहन की हत्या करने की योजना बनाई.

प्लान के तहत 25 फरवरी को आरोपियों ने सोहन को शराब पिलाई और जब वह नशे में आ गया तो उसे गोली मार दी और फरार हो गए. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने मृतक की छाती पर देशी कट्टा रख दिया. जिससे यह लगे कि मृतक ने खुद ही अपनी कनपटी पर गोली मारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हत्या के बाद से ही मृतक के खेत में काम करने वाला मजदूर नरेंद्र फरार हो गया था. इस कारण उस पर हत्या की शक जताया जा रहा है. आरोपी नरेंद्र ने मृतक के सिर के बाएं तरफ कनपटी के पास देसी कट्टे से फायर कर हत्या की. पुलिस ने नरेंद्र उसकी पत्नी और भतीजे तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
एएसपी हरदा राजेश्वरी महोबिया ने बताया कि हंडिया पुलिस थाने के गांव सोनतलाई में एक अज्ञात शव मिलने की सुचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से मृतक छेड़छाड़ करता था. इसलिए हत्या कर दी गई.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...