भोपाल
हेवु बीएमएस यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी , महामंत्री कमलेश नागपुरे , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कोन्डे व नगर सलाहकार समिति सदस्य लक्ष्मण पटवा आईआर के अपर महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कैंटीन की रोटी की क्वालिटी पर चर्चा की साथ ही रोटी बनाने की मशीन की मांग भी की है गौरतलब है कि इन्हीं समस्याओं को लेकर एक दिन पूर्व भी बीएमएस का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था तथा जिसमें सेकंड शिफ्ट की चाय प्रारंभ करने के विषय में बात कही गई थी साथ साथ ही साथ एडवांस ट्रेनिंग के संबंध में तथा अस्पताल के सुधारों के बारे में भी बात की गई थी।
