18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभोपाल या विदिशा... शिवराज की सीट पर सस्पेंस, सिंधिया को BJP गुना...

भोपाल या विदिशा… शिवराज की सीट पर सस्पेंस, सिंधिया को BJP गुना से लड़ा सकती है लोकसभा चुनाव

Published on

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी लिस्ट जारी करने वाली है. इस बीच मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा या भोपाल में से किसी एक संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर खबर है कि वह अपनी परंपरागत गुना सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की सीट बदले जाने की चर्चाएं हैं. वह छतरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

बता दें कि उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए कल दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर रात भर बीजेपी के शीर्ष नेताओं की मैराथन बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्रीद के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अनेत बीजेपी नेता शामिल रहे. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा किसी भी वक्त 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है. पहली सूची में 100 से अधिक प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होने की उम्मीद है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे.

प्रत्याशी उतारकर BJP इंडिया ब्लॉक पर बढ़ाएगी दबाव
सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी- कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक पर दबाव बढ़ाने के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से काफी पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने का इरादा रखती है. बीजेपी की कल हुई बैठक में हिंदी भाषी राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ-साथ पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. इसके अलावा केरल और तेलंगाना के लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर भी भाजपा नेताओं ने विचार-विमर्श किया. भाजपा ने आंध्र प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के लिए उम्मीदवारों का निर्णय क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन वार्ता लंबित रहने तक टाल दिया है.

बीजेपी की बैठक में यूपी में 6 सीटें छोड़ने पर भी चर्चा
बैठक में संभवतः राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अपना दल और जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल जैसे क्षेत्रीय सहयोगियों के लिए 6 सीटें छोड़ने के बारे में भी चर्चा हुई. बता दें कि यूपी अकेले लोकसभा में 80 सांसद भेजता है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की योजना 10 मार्च तक कम से कम अपने 50 प्रतिशत उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने यही काम किया था. तब उसने चुनाव तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले 21 मार्च को 164 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...