15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालजिंदगी से मोह नहीं, मैं आत्मदाह कर लूंगा… राजगढ़ भाजपा विधायक ने...

जिंदगी से मोह नहीं, मैं आत्मदाह कर लूंगा… राजगढ़ भाजपा विधायक ने मंच से दी चेतावनी

Published on

नरसिंहपुर ,

मैं कानून हाथ में नहीं लेना चाहता हूं… मैं समझता हूं कि किसी अधिकारी के साथ विवाद-झगड़ा होगा, तो 353 लग जाएगी. मैं वो भी नहीं चाहता. मगर, मेरे पास में एक हथियार है. वो हथियार चलाना जानता हूं. आमरण अनशन पर आत्मदाह करने के लिए मैं मजबूर होउंगा, तो कर लूंगा. मेरा अंतिम निर्णय हो चुका है क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं. मुझे मेरी जिंदगी का मोह भी नहीं है. मेरी उम्र पूरी हो चुकी है. मुझे जनता के ऊपर अत्याचार स्वीकार नहीं है. यह कहना है मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट के भाजपा विधायक मोहन शर्मा का.

दरअसल, वह बिजली विभाग के रवैये से खासे नाराज थे. बीजेपी विधायक आम जनता की समस्याओं पर भावुक हो गए. उन्होंने मंच से ही अनशन और आत्मदाह की चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि 30 साल पहले पिताजी का स्वर्गवास हो गया. गांव में डीपी नहीं है. इनको विद्युत मंडल ने बिल दिया 30 हजार रुपये का.

यह अकेला उदाहरण नहीं है. अनेकों उदाहरण हैं. आपके सामने मैं पार्टी की विचारधारा, विधायक से हटकर सार्वजनिक मंच से ज्ञापन देने वाला हूं. पांच तारीख को धरने पर बैठने वाला हूं. मुझे ऐसी राजनीति नहीं करनी, जिससे मेरे क्षेत्र की जनता परेशान हो. जिन्होंने समय पर बिल जमा कर दिया, उनके बिल आ रहे हैं. विद्युत विभाग के कर्मचारी बकाया बिलों की राशि वसूलने के लिए बाइक जब्त कर रहे हैं. यह कौन सा नियम है. इससे लोग खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे हैं.

स्थानीय प्रशासन के खिलाफ खड़े नजर आए विधायक
नरसिंहगढ़ से बीजेपी विधायक मोहन शर्मा नवीन औद्योगिक इकाई ज्योलो पैक का भूमिपूजन करने पहुंचे थे. इस दौरान वो आम लोगों और युवाओं की परेशानियों को लेकर इतने भावुक हो गए कि स्थानीय प्रशासन के खिलाफ खड़े नजर आए. मामला उज्जैन के पीलूखेड़ी में चल रहें मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा लघु उद्योगों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन का है.

मोहन शर्मा ने 5 मार्च से दी धरने पर बैठने की चेतावनी
इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तो वर्चुअली जुड़े, लेकिन विधायक मोहन शर्मा मंच पर भाषण देते देते भावुक हो गए. उन्होंने उद्योगों में युवाओं को मिले 50 फीसदी रोजगार देने और किसानों के बिजली बिल की मांग को देखते हुए 5 मार्च अनशन पर बैठने की बात कही.

मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दे दी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित को विद्युत विभाग के शिकायत संबंधी आवेदन भी सौंपा. साथ ही कहा की मैं अभी विधायक हूं और मर्यादित हूं. आमजन और किसानों को विद्युत विभाग परेशान कर रहा है. दो साल पुराने बढ़े हुए वोल्टेज के बहाने से 50-50 हजार रुपये के बिल दिए जा रहे हैं.

Latest articles

ऐबू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लगातार 10वें वर्ष विशेष कार्यक्रम

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को ऑल इंडिया बीएचईएल...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...