18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालएमपी में जो विधानसभा चुनाव में हुए चित, उनको मिल गया लोकसभा...

एमपी में जो विधानसभा चुनाव में हुए चित, उनको मिल गया लोकसभा का टिकट

Published on

भोपाल:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट आ गई। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि पांच सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में उन नेताओं पर भी दांव लगाया है जो हाल ही में विधानसभा चुनाव हार गए हैं। बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है। बीजेपी के टिकट वितरण में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे नेता जो विधानसभा चुनाव हार गए हैं पर उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। एमपी में बंपर जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को एमपी का सीएम नहीं बनाया गया था उसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में कोई दूसरी भूमिका मिल सकती है।

गणेश सिंह
बीजेपी ने सतना लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद गणेश सिंह को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। गणेश सिंह को बीजेपी ने इस बार सतना विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

आलोक शर्मा
बीजेपी ने भोपाल लोकसभा सीट से आलोक शर्मा को टिकट दिया है। बीजेपी ने आलोक शर्मा को भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।

भरत सिंह कुशवाहा
बीजेपी ने ग्वालियर लोकसभा सीट से भरत सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भरत सिंह कुशवाहा विधानसभा का भी चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भरत सिंह विधानसभा चुनाव ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव हार गए थे।

राहुल लोधी
बीजेपी ने राहुल सिंह लोधी को दमोह लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह खरगापुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

फग्गन सिंह कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने एक बार फिर से मंडला लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। फग्गन सिंह कुलस्ते को बीजेपी ने निवास विधानसभा सी मैदान में उतारा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...