18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालराज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया औचक निरीक्षण

Published on

दतिया ।

पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर एक दिवसीय अल्प प्रवास के दौरान दतिया पहुंची । उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि अब से पिछड़ा वर्ग के बच्चों को वाई-फाई, सोलर पैनल, ई-लाइब्रेरी और फिटनेस सुविधाओं के साथ हॉस्टल में ठहराया जाएगा। उन्होंने दतिया प्रवास के बुन्देला कालोनी स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का दौरा किया यहां पहुचंकर छात्राओं ने उन्हे पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।

उन्होने छात्रावास में रहने वाले बच्चों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा कृष्णा गौर ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा सविता बाई फुले के प्रयासों से ही आज महिलायें शिक्षा ग्रहण कर पा रही है वह देश की पहली महिला शिक्षिका है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गर्शन में सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि आपके को सारी सुविधायें बेहतर से बेहतर वातावरण दिया जाये जिससे से आप पढ़ लिखकर अपने माता पिता और अपने देश का नाम रोशन करें,छात्रावास के निरीक्षण के दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक सफलता दुबें साथ थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...