भोपाल
नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का पांचवा संस्करण,पोखरा नेपाल में गंडकी प्रज्ञा प्रतिष्ठान के भानुसभा सभागार में,ज्योतिष भविष्यवाणी राष्ट्रीय साप्ताहिक नेपाल, लेखनाथ साहित्य प्रतिष्ठान पोखरा, क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ भारत,एवं भारतीय दूतावास नेपाल के सहयोग से आयोजित किया गया। बीएचईएल के रिटायर सुरेश सोनपुरे ने भारत के लोक संस्कृति,पर्व एवम विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक व्यवस्थाओं पर रोचक अंदाज एवम सुमधुर आवाज में गीत व गजले प्रस्तुत की जिसे लोगों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में कवि सुरेश सोनपुरे अजनबी को आयोजकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्रांतिधरा साहित्य अकादमी मेरठ के संचालक, डॉ विजय पंडित के मार्ग निर्देशन मे आयोजित इस कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की गई।इस तरह नेपाल भारत साहित्य महोत्सव सार्थकता एवम सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।
