18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालइंदौर में ट्रेनिंग, बॉर्डर पर धांय-धांय... 56 मर्दों के बीच अव्वल आईं...

इंदौर में ट्रेनिंग, बॉर्डर पर धांय-धांय… 56 मर्दों के बीच अव्वल आईं BSF की पहली महिला स्नाइपर सुमन

Published on

इंदौर:

सामान्य कद-काठी की सुमन कुमारी जब इंदौर के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स में आठ सप्ताह के कोर्स में शामिल होने के लिए आई, तब वह 56 मर्दों के बीच अकेली लड़की थी। मर्दों की तरह शारीरिक बनावट और ताकत न सही, लेकिन उसके अंदर जज्बा था। कवि दुष्यंत कुमार कहते हैं ‘कौन कहता है आसमां में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो।’अपने कठिन परिश्रम, जोश, जुनून और जज्बे की वजह से जब कोर्स के आठ सप्ताह पूरे हुए तो 56 मर्दों के उस बैच की अकेली लड़की सबसे आगे खड़ी थी। सुमन कुमारी ने कठोर स्नाइपर कोर्स में ‘ट्रेनर ग्रेड’ हासिल किया। इसी के साथ वह बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर बन गईं। उन्होंने इस क्षेत्र में माइलस्टोन बना दिया है।

हिमाचल के मंडी जिले से रिश्ता
सुमन हिमाचल के मंडी जिले के एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता एक इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। इस साधारण शुरुआत से लेकर बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर प्रशिक्षक बनने तक की उनकी जर्नी एक इन्सिपिरेशन है। उनकी उपलब्धि सेना और युद्ध भूमिकाओं में सेवा करने की इच्छुक युवा लड़कियों और महिलाओं के लिए आशा और प्रेरणा का काम करेगी।

प्लाटून कमांडर से लेकर एलीट स्नाइपर तक
2021 में बीएसएफ में शामिल होने वाली सुमन कुमारी शुरुआत में पंजाब में एक प्लाटून की कमान संभाल रही थीं। सीमा पार से स्नाइपर हमलों के खतरे को देखकर उनके अंदर इसका जवाब देने की इच्छा हुई। स्नाइपर कोर्स के लिए उन्होंने अपने सीनियर्स से बात की। उनके सीनियर्स ने इस जुनून को पहचाना और उन्हें इस कोर्स में शामिल होने की मंजूरी दे दी। 56 मर्दों के बीच, सुमन इंदौर के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स के आठ सप्ताह के कोर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे आगे रहीं। उनकी उपलब्धि न केवल उनके करियर में बल्कि बीएसएफ के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सीएसडब्ल्यूटी आईजी भास्कर सिंह रावत ने बताया, ‘वह 56 पुरुषों के बीच अकेली महिला थीं और उन्होंने हर एक्टिविटी में अद्भुत प्रदर्शन किया। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए अधिक महिलाएं इस कोर्स को अपनाएंगी। असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को अल्फा और ब्रावो ग्रेडिंग मिलती है, लेकिन ”ट्रेनर ग्रेड’ के लिए एक अलग स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाता है जिसे सुमन ने हासिल किया है।’उन्होंने कहा कि ‘वह बीएसएफ में पहली महिला स्नाइपर हैं और आगे आने वाली अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी। कमांडो ट्रेनिंग के बाद यह कोर्स सबसे कठिन कोर्स में से एक होता है।’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...