18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'मेरे कुछ शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए...' भोपाल से...

‘मेरे कुछ शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए…’ भोपाल से टिकट कटने के बाद बोलीं प्रज्ञा ठाकुर

Published on

भोपाल,

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी. पार्टी ने 34 सिटिंग सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल हैं. वह अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है. पूछे जाने पर कि उनका टिकट क्यों कटा? उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए.’

बीजेपी ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी. भोपाल सीट से इस बार आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है. पार्टी ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 24 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राज्य के दो सिटिंग सांसदों भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर और गुना से केपी शर्मा का टिकट कटा है, जिनकी जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे.

प्रज्ञा ठाकुर से यह पूछे जाने पर कि आखिर पार्टी ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा, ‘यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा. मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है.’

‘प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं कर पाउंगा’, बोले थे मोदी
प्रज्ञा ठाकुर पर प्रधानमंत्री मोदी नाराज हो गए थे. उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से को ‘सच्चा देशभक्त’ बताया था, जिसपर मोदी ने कहा था कि वह उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा था कि गोड्से वाले बयान के लिए उन्होंने माफी तो मांग ली है लेकिन “महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए मैं प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं कर पाउंगा.”

‘मेरे कुछ शब्द मोदी जी को पसंद नहीं आए’
बीजेपी की मौजूदा सांसद ने कहा, “हो सकता है मैंने जो कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदी जी को पसंद नहीं आए और उन्होंने कहा था कि मुझे माफ नहीं करेंगे लेकिन मैंने उसके लिए पहले ही माफी मांग ली थी. मेरा सत्य बोलना विरोधियों और कांग्रेस के लोगों को खटकता है और मेरी आड़ लेकर वो मोदी जी पर प्रहार करते हैं.”

‘मैंने जो कहा सत्य कहा’
प्रज्ञा ठाकुर ने अपने गोड्से वाले बयान को सही बताया और कहा कि उन्होंने जो भी कहा, “सत्य कहा लेकिन मिडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी.’ टिकट नहीं मिलने पर उनके पार्टी छोड़ने के संभावित विचारों के बारे पूछे जाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘मेरा पार्टी छोड़ने का कोई विचार नहीं है. संगठन जो जिम्मेदारी मुझे देगा मैं उसे निभाऊंगी और जहां मेरी जरूरत होगी मैं वहां उपलब्ध रहूंगी.’

‘गांधी का करती हैं सम्मान’, बोली थी सांसद
मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने अपने प्रचार के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे गोड्से को “देशभक्त” करार दिया था लेकिन विवादों के बाद अपने बयान के लिए उन्होंने माफी मांग ली थी और यह भी कहा था कि वह “गांधी का सम्मान करती हैं और उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता.”

मोदी-शाह हो गए थे नाराज
पार्टी नेता के विवादित बयान से बीजेपी की खूब किरिकिरी हुई थी. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी की खामोशी पर सवाल उठाए थे और उनसे चुप्पी तोड़ने की अपील की थी. गृह मंत्री अमित शाह भी उनके बयान से नाराज हो गए थे और उनसे जवाब तलब किया था. हालांकि, बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी रद्द नहीं की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 3.64 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...