18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'मुझे अटल जी ने सौंपी थी ये सीट...', विदिशा से लोकसभा टिकट...

‘मुझे अटल जी ने सौंपी थी ये सीट…’, विदिशा से लोकसभा टिकट मिलने पर बोले शिवराज

Published on

भोपाल,

बीते दिन बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की. इसमें 195 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, जिसमें मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर पत्ते खोले. राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को लेकर हो रही थी कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगे. लिस्ट आई तो पता चला कि शिवराज विदिशा से चुनाव मैदान में उतरेंगे. अब शिवराज की प्रतिक्रिया आई है.

शिवराज सिंह चौहान कहते हैं, ये सीट मुझे अटल जी ने सौंपी थी. मेरे बाद सुषमा जी ने जिम्मेदारी ली. अब 20 साल बाद फिर मुझे अवसर मिला है. बीजेपी मेरी मां है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है. विदिशा से मेरा भावनात्मक लगाव है. मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित भाई और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे एक बार फिर विदिशा की सेवा का अवसर दिया है.

शिवराज ने आगे कहा, ⁠यह देश का अमृतकाल है. मुझे आनंद है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर मेरा भी गिलहरी तुल्य योगदान रहेगा. ⁠मैं सीएम नहीं बना तो क्या हुआ? यह पार्टी मेरी मां है. मुझे 5 बार का सांसद बनाया. 4 बार सीएम बनाया. इतने सारे संगठनात्मक दायित्व दिए. अब उम्र के उत्तरार्ध में पार्टी के लिए कुछ करने का मन है. हम आश्वस्त हैं कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’.

विदिशा से अपना भावनात्मक लगाव बताने के साथ ही शिवराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि जिस नेता को MRP का मतलब नहीं पता, वो पार्टी कैसे संभालेगा. ⁠एक तरफ चुनाव की तैयारी चल रही है और राहुल बाबा यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी भारत जोड़ो यात्रा जहां-जहां से गुजरी थी, वहां से कांग्रेस ही गुजर गई. राहुल जी की वजह से कांग्रेस का यह हाल है कि नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं.

‘पार्टी कार्यकर्ता की तरह पूरी शक्ति से चुनाव लडूंगा’
शनिवार को जब इस सीट से शिवराज सिंह के नाम का ऐलान हुआ तो उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश की जनता के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहते हैं. बीजेपी राज्य की सभी 29 सीटें जीतेगी. हम सब मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ चुनाव में जीत को लेकर चर्चा हुई है. पार्टी कार्यकर्ता की तरह मैं पूरी शक्ति के साथ चुनाव लडूंगा.

बीजेपी के लिए विदिशा लोकसभा सीट का महत्व
बताते चलें कि विदिशा लोकसभा सीट बीजेपी-जनसंघ का गढ़ मानी जाती रही है. इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज  जैसे दिग्गज नेता जीत हासिल कर चुके हैं. खुद शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं.

शिवराज सिंह चौहान 1991 से लगातार विदिशा सीट से चुनाव जीत रहे थे. इसके बाद साल 2005 में वो राज्य के मुख्यमंत्री बने. उसके बाद उन्होंने बुधनी से विधानसभा चुनाव लड़ा. बुधनी विधानसभा क्षेत्र भी विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. विदिशा लोकसभा सीट पर अटल बिहारी वाजपेयी (1991), सुषमा स्वराज (2009 और 2014) ने जीत हासिल की थी. पत्रकार रामनाथ गोयनका ने भी 1971 में चुनाव लड़ा था और जीते थे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...